सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Vidisha News: The dog was roaming around holding the dead body of a newborn baby, people were busy in video

Vidisha News: नवजात शिशु के शव को मुंह पर दबोचे घूम रहा था कुत्ता, लोग वीडियो बनाने में लगे रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 07 Mar 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Vidisha News in Hindi: मध्य प्रदेश के विदिशा से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नवजात शिशु के शव को मुंह में दबोचे कुत्ता सड़क पर घूम रहा था और लोग उसका वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने जैसे-तैसे शव को बरामद किया और दफनाया।

Vidisha News: The dog was roaming around holding the dead body of a newborn baby, people were busy in video
विदिशा में नवजात का शव लेकर सड़क पर घूम रहा था कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के विदिशा में मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। एक कुत्ता नवजात शिशु के शव को मुंह में दबोचे सड़क पर घूमता नजर आया। लोग उसका वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए। उन्होंने नवजात के शव को बचाने के बजाय पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जैसे-तैसे शव को बरामद किया और उसे फिर दफनाया। 
Trending Videos


मामला विदिशा के मुखर्जी नगर रोड पर अरेरा अस्पताल के पास का है। बुधवार शाम को अचानक एक कुत्ता सड़क पर मुंह में नवजात का शव लिए नजर आया। फिर लोग उसका वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए। कुछ लोगों ने शव को छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन वह भाग गया। लोगों ने इसे अस्पताल से जोड़ दिया। हालांकि, पुलिस अस्पताल प्रबंधन को क्लीन चिट देते नजर आई।  विदिशा के थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कुत्ते या अन्य जानवर ने दफनाए बच्चे का शव बाहर निकाल दिया था। कुत्ता उसे ही लेकर यहां-वहां दौड़ रहा था। बच्चे के शव को बरामद कर उसे फिर दफनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरेरा अस्पताल के मैनेजर पहलवान सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में कुत्ता नाले से शिशु का शव लाते दिखा था। कुछ लोगों ने इसे अस्पताल से जोड़ दिया। हकीकत यह है कि कई वर्षों से अस्पताल में बच्चों की डिलीवरी नहीं हुई है। इस वजह से इस मामले को अस्पताल से न जोड़ा जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed