{"_id":"663cb32a2040cfe62c0fce8c","slug":"when-snake-catcher-parvez-of-vidisha-district-rescues-leopard-gets-reward-of-rs-3000-vidisha-news-c-1-1-noi1226-1678019-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: जब सांप पकड़ने वाले विदिशा जिले के परवेज ने किया तेंदुए का रेस्क्यू, मिला तीन हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: जब सांप पकड़ने वाले विदिशा जिले के परवेज ने किया तेंदुए का रेस्क्यू, मिला तीन हजार का इनाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा
Published by: विदिशा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
विदिशा जिले के सिरोंज में निवास करने वाले परवेज ने एक तेंदुए के शावक का चार घंटे तक रेस्क्यू कर उसे वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए पिंजरे तक पहुंचा दिया। जिसे इनाम स्वरूप तीन हजार रुपये भी वन विभाग के अधिकारी द्वारा दिए गए हैं।
वन विभाग की टीम के साथ परवेज
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले मैमनपुर गांव में बुधवार दोपहर में तेंदुए का एक शावक किसान के घर में घुस गया। जिसे किसान ने अपने घर में कैद कर लिया। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई और मौके पर ही भोपाल से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, लेकिन देर रात 10 बजे तक भी भोपाल से आई टीम तेंदुए का रेस्क्यू करने में नाकाम रही। आखिर में वन विभाग की टीम ने सांप पकड़ने वाले परवेज को मौके पर बुलाया, जिसने चार घंटे के रेस्क्यू में उक्त तेंदुए के शावक को वन विभाग के पिंजरे तक लाकर खड़ा कर दिया। जिसे बतौर इनाम 3 हजार का भुगतान भी वन विभाग के अधिकारी द्वारा किया गया है।
जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले के लटेरी तहसील के अंतर्गत आने वाले मेमनपुर गांव निवासी कैलाश गुर्जर के मकान में बुधवार को तेंदुआ घुस गया। इसे देखते ही उक्त किसान ने उसे घर में कैद कर दिया और उक्त मामले की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया गया और भोपाल से गांव पहुंची रेस्क्यू टीम ने देर रात तक प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ऐसे में विदिशा जिले के सिरोंज में निवास करने व सांप पकड़ने वाले परवेज को मौके पर बुलाया गया, जिसने अपने साथियों के साथ टीम के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए चार घंटे की मशक्कत के बाद उक्त तेंदुए को वन विभाग के पिंजरे में लाकर खड़ा कर दिया। जिसे इनाम स्वरूप वन विभाग के अधिकारी द्वारा तीन हजार रुपये भी दिए गए।
उक्त पूरे घटनाक्रम को लेकर फोन के माध्यम से जब परवेज से चर्चा की गई तो उसने बताया कि उक्त तेंदुए को पकड़ने में जब भोपाल से आई टीम देर रात तक नाकामयाब रही तो वन विभाग से मुझे फोन आया और जब में वहां अपने दो दोस्तो के साथ मौके पर पहुंचा तो मुझे कहा गया कि क्या आप यह कार्य कर सकते हैं। मैंने हां कहा और मुझे जैसे उन्होंने दिशा निर्देश दिए वैसे मैंने कार्य किया और लगभग चार घंटे में तेंदुए को वन विभाग के पिंजरे तक पहुंचा दिया। जब परवेज से पूछा गया कि वे करते क्या हैं तो उन्होंने बताया कि वे सांप पकड़ने का काम करते हैं जो लोगों के घरों में घुस जाते हैं। जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ता हूं। साथ ही जब परवेज से तेंदुए को पिंजरे तक लाने की टेक्निक और उन्हें मिले इनाम के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ 15 फीट का लोहे का पाइप लेकर गया था जिसमें आगे की ओर एक छल्ला डाला हुआ था, जिसकी मदद से मैं तेंदुए को पिंजरे तक लाने में कामयाब हो पाया और मुझे इनाम स्वरूप तीन हजार रुपये वन विभाग की और से दिए गए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X