फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   young woman standing at an intersection was dragged into an auto, drugged, assault and thrown into bushes.

Gwalior News: चौराहे पर खड़ी युवती को खींचकर ऑटो में डाला, नशीला पदार्थ पिलाया; ज्यादती कर झाड़ियों मे फेंका

Sun, 09 Aug 2026 09:50 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 09:50 PM IST
सार

ग्वालियर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले युवती को खींचकर ऑटो में बैठाया गया फिर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और झाड़ियों में फेंककर भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
young woman standing at an intersection was dragged into an auto, drugged, assault and thrown into bushes.
पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में 19 साल की एक युवती को पहले सरे राह अगवा करने और फिर उसके साथ बदमाशों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दो युवकों ने पहले उसे जबरन ऑटो में बैठाया और जबरन पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ गलत काम किया।सबसे चौँकाने और चिंताजनक बात ये है कि पीड़िता को अपने साथ हुई शर्मनाक घटना की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए तीन थानों में भटकना पड़ा। पीड़िता सबसे पहले गिरवाई थाने पहुंची, लेकिन वहां महिला अधिकारी मौजूद नहीं होने की बात कहकर उसे दूसरे थाने जाने के लिए कहा गया। इसके बाद परिजन उसे माधौगंज थाने लेकर पहुंचे। वहां महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में उसकी शिकायत सुनी गई और शून्य (Zero) पर FIR दर्ज की गई।

विज्ञापन


पीड़िता के बयान के अनुसार घटना की शुरुआत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अल्कापुरी चौराहे से होने की बजह से केस डायरी विश्वविद्यालय थाने भेजी गई। केस डायरी मिलते ही विश्वविद्यालय पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वह महाराज बाड़े जाने के लिए निकली थी। अल्कापुरी चौराहे के पास आरोपी छोटू खान अपने ऑटो के साथ पहुंचा और उसे ऑटो में बैठने के लिए कहने लगा। युवती ने ऑटो में बैठने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद छोटू खान ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान ऑटो की पिछली सीट पर बैठे नरेश कुशवाह ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन ऑटो में खींचकर बैठा लिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे लेकर वहां से आगे बढ़ गए। ऑटो में बैठाने के बाद ही दोनों आरोपियों ने युवती के साथ अभद्रता शुरू कर दी और उसे अपने पास रखी एक बोतल से जबरन पानी पिलाया। युवती के अनुसार पानी में संभवतः नींद या नशे की दवा मिली हुई थी। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद मे वे उसे झाड़ियों मे फेंक गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शर्मनाक: एनजीओ महिलाकर्मी से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार; दो ने शोषण किया तो दो ने किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को जब हल्का होश आया तो वह शहर से दूर बेला की बावड़ी इलाके में झाड़ियों के बीच पड़ी थी। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और पास में उसके कुछ कपड़े पड़े थे। युवती ने जैसे तैसे कपड़े पहने और एक महिला से जगह के बारे में पूछा। महिला ने उसे बताया कि वह बेला की बावड़ी इलाके में है। इसके बाद युवती ने आसपास मौजूद लोगों से मदद ली और अपने साथ घटित घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने बताया कि केस डायरी मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed