सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP ATS team reached Mumbai to gather more information against accused Murtaza abbasi Attack in Gorakhnath temple case found many important clues follows Zakir Naik

गोरखनाथ मंदिर हमला: मुर्तजा के खिलाफ जानकारी जुटाने मुंबई पहुंची एटीएस, मिले कई सुराग, करता है जाकिर नाइक को फॉलो

पीटीआई, गोरखपुर/मुंबई Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी एटीएस की टीम हमलावर मुर्तजा अब्बासी के खिलाफ और जानकारी जुटाने के लिए मुंबई पहुंच गई है। उन्होंने अब्बासी के आधार कार्ड पर दर्ज पते का दौरा किया। साथ ही उसके गोरखपुर वाले घर पर छापा मारकर कई अहम सुराग हासिल किए हैं। 

UP ATS team reached Mumbai to gather more information against accused Murtaza abbasi Attack in Gorakhnath temple case found many important clues follows Zakir Naik
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में यूपी एटीएस की एक टीम नवी मुंबई पहुंची है। एटीएस की टीम हमला करने वाला आरोपी मुर्तजा अब्बासी के खिलाफ और जानकारी जुटाने के लिए मुंबई गई है। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी मुर्तजा मुंबई के सैटेलाइट सिटी के आसपास रहता था। 

Trending Videos


मुर्तजा ने गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के एक गेट पर दो पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला किया था। इसके बाद मंदिर परिसर में घुसने की कोशिश की थी। मंदिर में उच्च सुरक्षा की व्यवस्था है। मंदिर के पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के घर पर मारा छापा
हमलावर मुर्तजा अब्बासी को गिरफ्तार करने के बाद गोरखपुर में उसके आवास पर छापा मारा गया। इस दौरान जांच एजेंसियों को उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसमें पता चला कि मुर्तजा प्रतिबंधित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक को फॉलो करता है। यूट्यूब पर जाकिर को सुनता था। एसटीएफ, एटीएस और पुलिस की टीम ने कुछ वीडियो जब्त भी किए हैं। पेन ड्राइव में भी भड़काऊ वीडियो मिले हैं। मोबाइल फोन में जितने भी नंबर फीड हैं, उनकी जांच की जा रही है। 

मुंबई वाले पते पर पहुंची एटीएस
जांच अधिकारी ने बताया कि मुर्तजा के आधार कार्ड में मिलेनियम टावर, सानपाड़ा, नवी मुंबई पता लिखा है। इसके बाद यूपी एटीएस की टीम आरोपी अब्बासी के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए मुंबई पहुंची। यूपी एटीएस की टीम जब उसके आधार कार्ड वाले पते पर पहुंची तो पता चला कि यह फ्लैट 2013 में ही बिक चुका है। उन्होंने कहा कि अब्बासी के पिता मुनीर अब्बासी ने नवी मुंबई में भी सीवुड्स दरवे में सेक्टर 50 में ताज हाइट्स अपार्टमेंट में एक और फ्लैट खरीदा है। उन्होंने कहा कि एनआरआई पुलिस थाने के अधिकारियों की मदद से एटीएस की टीम ने उस फ्लैट का दौरा किया। वहां जाने के बाद पता चला कि अब्बासी परिवार अक्तूबर 2020 में गोरखपुर में शिफ्ट हो गया था और फ्लैट को लॉकडाउन के दौरान एक मुस्लिम खान परिवार को किराए पर दे दिया था। 

आरोपी के करीबियों से की पूछताछ
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे सिपाहियों पर हमले की जांच कर रही एटीएस ने मुर्तजा के चार करीबियों से पूछताछ की है। मोबाइल और परिवार वालों से बातचीत से एटीएस को पता चला है कि मुर्तजा की दोस्ती बहुत ज्यादा लोगों से नहीं है। कुछ खास लोगों से ही वह बातचीत करता था। मामले की जांच कर रही एटीएस साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

सिरफिरा नहीं था मुर्तजा
एटीएस और पुलिस की अब तक की जांच से एक बात साफ हो चुकी है कि हमलावर सिरफिरा नहीं था। वह साजिश के तहत बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। किसके कहने और किस इरादे से गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश करना चाहता था, इस पर जांच एजेंसियां खुलकर नहीं बोल रही हैं। 

पुलिस कस्टडी में रहेगा आरोपी अब्बासी
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को पुलिस ने सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक नाथ सरस्वती की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को चार अप्रैल की रात आठ बजे से 11 अप्रैल की दोपहर दो बजे तक के लिए पुलिस अभिरक्षा में रिमांड पर देने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed