सब्सक्राइब करें

Father's Day 2026: इन चार राशि वाले बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए होते हैं रोल मॉडल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 20 Jun 2026 12:19 PM IST
सार

Father’s Day 2026: ज्योतिष के अनुसार, सभी राशियों के लोग अपने-अपने तरीके से अच्छे पिता की भूमिका निभाते हैं, लेकिन 12 राशियों में से 4 ऐसी राशियां मानी जाती हैं, जिनके पुरुष जातकों में स्वाभाविक रूप से एक आदर्श पिता के गुण अधिक देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
 

विज्ञापन
Astro Tips Fathers Day 2026 which zodiac sign makes the best father duniya ke sabse acche pita
इन 4 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे बेहतरीन पिता - फोटो : AI

Best Father Zodiac Sign: फादर्स डे इस साल 21 जून, रविवार को मनाया जाएगा। हर वर्ष जून के तीसरे रविवार को मनाया जाने वाला यह दिन पिता के सम्मान और उनके योगदान को समर्पित होता है। इस खास मौके पर बच्चे अपने पिता को विशेष महसूस कराने की कोशिश करते हैं, क्योंकि पिता ही वह शख्स होते हैं जो पालन-पोषण, सुरक्षा, मार्गदर्शन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।



ज्योतिष के अनुसार, सभी राशियों के लोग अपने-अपने तरीके से अच्छे पिता की भूमिका निभाते हैं, लेकिन 12 राशियों में से 4 ऐसी राशियां मानी जाती हैं, जिनके पुरुष जातकों में स्वाभाविक रूप से एक आदर्श पिता के गुण अधिक देखने को मिलते हैं। ये अपने बच्चों को प्यार, सुरक्षा, अनुभव और सफलता की सीख देने में आगे रहते हैं।

Budh Uttarayan 2026: बुध की उत्तर दिशा में चाल से 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेंगे नए अवसर

Astro Tips Fathers Day 2026 which zodiac sign makes the best father duniya ke sabse acche pita
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं, इसलिए इस राशि के लोग बेहद भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये अपने बच्चों के साथ गहरा भावनात्मक रिश्ता बनाते हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखते हैं। खास बात यह है कि ये बिना बोले ही बच्चों के मन की बात समझ लेते हैं। यही वजह है कि कई बार इन्हें ‘मां जैसा पिता’ भी कहा जाता है। ये हर परिस्थिति में बच्चों का साथ निभाते हैं, चाहे समय अच्छा हो या चुनौतीपूर्ण। यदि कभी डांट भी दें, तो बाद में प्यार से समझाकर स्थिति संभाल लेते हैं। परिवार के साथ समय बिताना इन्हें बेहद पसंद होता है और ये अपने प्रियजनों के प्रति काफी सुरक्षात्मक रहते हैं।

Astro Tips Fathers Day 2026 which zodiac sign makes the best father duniya ke sabse acche pita
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृषभ राशि के जातक धैर्यवान और शांत स्वभाव के होते हैं, जो उन्हें एक जिम्मेदार पिता बनाता है। ये अपने बच्चों को जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का एहसास कराते हैं। बिना वजह गुस्सा करना इनके स्वभाव में नहीं होता, बल्कि ये बच्चों को समझदारी से समझाते हैं। बच्चों की गलतियों पर संयम से प्रतिक्रिया देना और उन्हें सही राह दिखाना इनकी खासियत होती है। यही कारण है कि बच्चे भी इनके करीब महसूस करते हैं। ये अपने बच्चों की भावनात्मक जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखते हैं और हर संभव तरीके से उनका सहयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Tips Fathers Day 2026 which zodiac sign makes the best father duniya ke sabse acche pita
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह
सिंह राशि के पिता अपने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करते हैं कि वे अपनी क्षमता पर विश्वास रखें और आगे बढ़ें। ये अपने बच्चों के साथ दोस्ताना रिश्ता रखना पसंद करते हैं, जिससे बच्चे खुलकर अपनी बातें साझा कर पाते हैं। इनके साथ समय बिताना, हंसी-मजाक करना और यादगार पल बनाना बच्चों को बेहद पसंद आता है। सिंह राशि के पिता अपने बच्चों को खुद की पहचान बनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर उनकी ढाल बनकर भी खड़े रहते हैं।

विज्ञापन
Astro Tips Fathers Day 2026 which zodiac sign makes the best father duniya ke sabse acche pita
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला

मकर
मकर राशि के जातक जिम्मेदार और व्यावहारिक सोच वाले होते हैं। ये अपने कर्तव्यों को गंभीरता से निभाते हैं और बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन देते हैं। अनुशासन इनके जीवन का अहम हिस्सा होता है, जिसे ये अपने बच्चों में भी विकसित करना चाहते हैं। ये उन्हें मेहनत, संघर्ष और अनुभव से सीखने की प्रेरणा देते हैं। मकर राशि के पिता अक्सर अपने बच्चों के लिए रोल मॉडल बन जाते हैं। भले ही कभी-कभी सख्ती दिखाएं, लेकिन उनके मन में बच्चों के लिए गहरा स्नेह होता है। उनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर और सफल बनाना होता है।

इन चार राशियों में एक अच्छे पिता बनने के कई स्वाभाविक गुण देखे जाते हैं। हालांकि, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि बाकी राशियों के लोग अच्छे पिता नहीं बन सकते। हर व्यक्ति अपने प्रयास और प्रेम से एक बेहतरीन पिता साबित हो सकता है।

Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed