पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिथुन राशि में बुध-सूर्य युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेंगे नए-नए अवसर

Mon, 06 Jul 2026 01:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Jul 2026 01:36 PM IST
सार

07 जुलाई को बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से और सूर्य संग युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कई राशि वालों के लिए आने वाल समय अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन
Budhaditya Yoga in Mithun Rashi Impact on These Zodiac Signs Get Success and Money
बुधादित्य योग - फोटो : अमर उजाला
Budhaditya Yoga 2026: 7 जुलाई को बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे और इसी के साथ सूर्य संग युति बनाकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। सूर्य पहले से ही मिथुन राशि में हैं इस तरह से बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से बुध-सूर्य की युति बनी हुई है। ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बहुत शुभ और अच्छा माना जाता है। बुधादित्य राजयोग के बनने पर जातकों के जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। बुधादित्य राजयोग बनने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से और सूर्य संग युति करते हुए बुधादित्य राजयोग से किन राशियों को सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।  
Budhaditya Yoga in Mithun Rashi Impact on These Zodiac Signs Get Success and Money
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध का गोचर आपकी राशि में हो रहा है जिससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। बुधादित्य राजयोग के बनने से कारोबार-करियर में बेतहाशा वृद्धि के योग बन रहे हैं जिससे नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसी के साथ मान-सम्मान में नए तरह के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय में अच्छा खासा इजाफा होगा और वाणी में मिठास बनी रहेगी।
Budhaditya Yoga in Mithun Rashi Impact on These Zodiac Signs Get Success and Money
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
बुधादित्य राजयोग का शुभ प्रभाव सिंह राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ रह सकता है। बुधादित्य राजयोग का प्रभाव करियर-कारोबार और मान-सम्मान के रूप में देखने को मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा लाभ आपको देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपके रूके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। बुधादित्य राजयोग के शुभ प्रभाव के चलते आपकी आय और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budhaditya Yoga in Mithun Rashi Impact on These Zodiac Signs Get Success and Money
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
बुधादित्य राजयोग का शुभ प्रभाव कन्या राशि वालों को जबरदस्त देखने को मिल सकता है। नौकरी-कारोबार में आपको कुछ नई तरह की योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा। इस दौरान व्यापार करने वाले लोगों को कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। 
विज्ञापन
Budhaditya Yoga in Mithun Rashi Impact on These Zodiac Signs Get Success and Money
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
बुध के मिथुन राशि में गोचर और सूर्य संग युति करने से तुला राशि वालों के लिए काफी शुभ साबित होगा। करियर-कारोबार में कुछ नया हासिल करने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान कोई नया काम शुरू हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रह सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed