सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog: 22 जून को गुरु, शुक्र और बुध की युति से बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों के लिए सुनहरे मौके

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 20 Jun 2026 06:16 PM IST
सार

ज्योतिष में त्रिग्रही योग को बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। 22 जून को कर्क राशि में बुध के प्रवेश करने से त्रिग्रही योग का संयोग बना है। इससे कुछ राशि वालों को अच्छा और जबरदस्त लाभ होने के योग बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Trigrahi Yog 2026 Shukra Budh Guru Conjunction in Kark Rashi Positive Impact On Zodiac Signs
कर्क राशि में त्रिग्रही योग - फोटो : अमर उजाला

जून का महीना ग्रहों के गोचर के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इसी के चलते 22 जून 2026 को ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। 22 जून को ग्रहों का राजकुमार माने जाने वाले बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, बुध के कर्क राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग का संयोग बनेगा। आपको बता दें कि कर्क राशि में पहले से ही गुरु और शुक्र दोनों ही मौजूद हैं। इस तरह से बुध के गोचर करने से कर्क राशि में त्रिग्रही योग बना हुआ है। ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार और बुद्धि का कारक जबकि शुक्र को सुख-सुविधा और ऐशोआराम का कारक और गुरु को भाग्य और ज्ञान का कारक माना जाता है। ऐसे में एक साथ तीन ग्रहों की युति से कई तरह के शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कर्क राशि में त्रिग्रही योग से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

Trigrahi Yog 2026 Shukra Budh Guru Conjunction in Kark Rashi Positive Impact On Zodiac Signs
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर त्रिग्रही योग प्रभाव
मिथुन राशि वालों पर त्रिग्रही योग का शुभ और अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान नई नौकरी के लिए अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। करियर में कोई बड़ा परिवर्तन आने की संभावना बन रही है। धन लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि के योग हैं। जो लोग किसी तरह के कारोबार से संबंधित है उनको कोई अच्छी डील हो सकती है। 
Trigrahi Yog 2026 Shukra Budh Guru Conjunction in Kark Rashi Positive Impact On Zodiac Signs
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव
22 जून से कर्क राशि में ही तीन ग्रहों का संयोग बन रहा है, इससे कुछ राशि वालों के लिए बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि, नौकरी में नए तरह के अवसरों का लाभ मिलेगा। इस दौरान आय में अचानक बढ़ोतरी होगी। धर्म-कर्म में रूचि पहले के मुकाबले बढ़ेंगे। रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा जिससे आपको मान-सम्मान में वृद्धि होगी, संतान सुख की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trigrahi Yog 2026 Shukra Budh Guru Conjunction in Kark Rashi Positive Impact On Zodiac Signs
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग शुभ और लाभकारी साबित होंगे। इस दौरान आपके सभी तरह के अटके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपकी रुकी हुई आर्थिक गतिविधियों में पंख लग जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कुछ बेहतरीन अवसर इस दौरान प्राप्त होंगे। निवेश संबंधी मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह आपके काम बहुत ही कामयाब होगी। वैवाहिक जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
Trigrahi Yog 2026 Shukra Budh Guru Conjunction in Kark Rashi Positive Impact On Zodiac Signs
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव
गुरु, शुक्र और बुध के कर्क राशि में युति से बना त्रिग्रही योग मकर राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा। व्यापार में कोई अच्छी डील आपको हासिल हो सकती है। आपका कहीं से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत रहेगा। प्रेम संबंधों के मामलों में आपको साथी की तरफ से प्यार पाने में आपको कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी।

Trigrahi Yog 2026: 22 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-नौकरी और व्यापार में मिलेंगे शानदार रिजल्ट

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed