सब्सक्राइब करें

Vaishakh Pradosh Vrat: 15 अप्रैल को प्रदोष व्रत, सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए करें ये शक्तिशाली उपाय

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 13 Apr 2026 11:59 AM IST
सार

Vaishakh Budh Pradosh Vrat 2026: मान्यता है कि विधि-विधान से प्रदोष व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करने से बुद्धि, विद्या और वैवाहिक सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं अप्रैल में प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा और इस दिन किए जाने वाले कुछ प्रभावशाली उपाय क्या हैं।

विज्ञापन
Vaishakh Budh Pradosh Vrat 15 april 2026 astrological remedies for financial growth and wealth
बुध प्रदोष व्रत उपाय - फोटो : Amar Ujala

Vaishakh Budh Pradosh Vrat: सनातन परंपरा में ऐसे कई व्रत और उपाय बताए गए हैं, जो सिर्फ आस्था ही नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी माध्यम बनते हैं। इन्हीं में से एक है प्रदोष व्रत, जिसे भगवान शिव की कृपा पाने का अत्यंत प्रभावशाली साधन माना जाता है। खासकर जब यह व्रत बुधवार के दिन पड़ता है, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाओं को भी दूर कर सकते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग खोलते हैं।



मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत रखकर प्रदोष काल में शिव-पार्वती की पूजा करने से बुद्धि, विद्या और वैवाहिक सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही शास्त्रों में इस दिन किए जाने वाले कुछ प्रभावशाली उपाय भी बताए गए हैं, जिसे करने से जीवन की कई समस्याएं समाप्त होती हैं। 

Kharmas 2026 Ending: किस दिन समाप्त हो रहा है खरमास? जानें कब से दोबारा शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम

Trending Videos
Vaishakh Budh Pradosh Vrat 15 april 2026 astrological remedies for financial growth and wealth
बुध प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त - फोटो : adobe stock

अप्रैल में कब है प्रदोष व्रत?
हर माह दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। यह व्रत त्रयोदशी तिथि को किया जाता है और भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस वर्ष वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 15 अप्रैल को पड़ रही है। यह दिन बुधवार है, इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

बुध प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त
शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत का पूर्ण फल तभी मिलता है जब पूजा प्रदोष काल में की जाए। 15 अप्रैल को प्रदोष काल शाम 06:56 बजे से रात 09:13 बजे तक रहेगा। इस समय में पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishakh Budh Pradosh Vrat 15 april 2026 astrological remedies for financial growth and wealth
धन प्राप्ति के लिए उपाय - फोटो : adobe

बुध प्रदोष व्रत के प्रभावशाली उपाय
1. धन प्राप्ति के लिए उपाय
प्रदोष काल में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और उन्हें चंदन व सुगंधित पुष्प अर्पित करें। 11 बेलपत्र और हरी मूंग की दाल चढ़ाएं। साथ ही “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और धन के नए स्रोत खुलते हैं।

Vaishakh Budh Pradosh Vrat 15 april 2026 astrological remedies for financial growth and wealth
नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए उपाय - फोटो : adobe stock

2. नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए
इस दिन जल में कच्चा गाय का दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद 11 बेलपत्र और 11 शमी पत्र अर्पित करें तथा “ऊं चंद्रशेखराय नमः” मंत्र का जाप करें। इससे करियर में उन्नति, वेतन वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बढ़ती है।

विज्ञापन
Vaishakh Budh Pradosh Vrat 15 april 2026 astrological remedies for financial growth and wealth
वैवाहिक जीवन की समस्याओं के लिए उपाय - फोटो : Adobe Stock

3. वैवाहिक जीवन की समस्याओं के लिए
प्रदोष काल में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करें। शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें और माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। इसके बाद “ऊं पार्वतीपतये नमः” मंत्र का जाप करें। इस उपाय से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और दांपत्य जीवन मधुर बनता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed