सब्सक्राइब करें

2020 Toyota Harrier फोर्थ जेनरेशन हुई पेश, कूपे कार जैसा देती है एहसास, जानें फीचर्स और डीटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Apr 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
2020 toyota harrier toyota harrier 2020 launch date toyota harrier 2020 specification toyota harrier 2020 japan
2020 Toyota Harrier - फोटो : Toyota
Toyota (टोयोटा) ने अपने Harrier SUV के चौथे जेनरेशन मॉडल को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2020 Toyota Harrier की लॉन्चिंग इस साल जून में हो सकती है। Toyota ने अपनी एसयूवी Harrier को पहली बार 1990 के दशक के अंत में जापान में लॉन्च किया था। 
Trending Videos
2020 toyota harrier toyota harrier 2020 launch date toyota harrier 2020 specification toyota harrier 2020 japan
2020 Toyota Harrier - फोटो : Toyota
Lexus पर आधारित Harrier
इससे पहले जापान में भी Lexus (लेक्सस) वाहन वैसे ही बेचे जाते थे जैसे कई अन्य बाजारों में उनकी बिक्री होती थी। टोयोटा किसी Lexus वाहन को लेती, इस पर Toyota का बैज चिपका देती और घरेलू बाजार में बेचती थी। Lexus RX (लेक्सस आरएक्स) को कुछ समय के लिए Toyota Harrier (टोयोटा हैरियर) के रूप में रीब्रांड किया गया था, लेकिन बाद में दिग्गज ऑटोमेकर ने दोनों लाइनों को अलग-अलग वाहनों में बांट दिया। इस साल आने वाली लेटेस्ट हैरियर काफी शानदार लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 toyota harrier toyota harrier 2020 launch date toyota harrier 2020 specification toyota harrier 2020 japan
2020 Toyota Harrier - फोटो : Toyota
इंजन
Lexus RX पर आधारित 2020 Toyota Harrier फोर्थ जेनरेशन में पेट्रोल और हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलेंगे। स्टैंडर्ड पेट्रोल इंजन 2.0-लीटर का है, जो 171hp का पावर और 207Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं हाइब्रिड वेरिएंट में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। 2-वील ड्राइव मोड में इस इंजन का पावर 218hp और 4-वील ड्राइव मोड में इसका पावर 222hp है। दोनों इंजन में CVT गियरबॉक्स मिलता है। 
2020 toyota harrier toyota harrier 2020 launch date toyota harrier 2020 specification toyota harrier 2020 japan
2020 Toyota Harrier - फोटो : Toyota
डिजाइन
मौजूदा मॉडल की तुलना में नई 2020 Toyota Harrier का लुक काफी स्पोर्टी है और यह एक कूपे कार जैसा फील देती है। एसयूवी का में काफी लंबा बोनट दिया गया है जिससे इसका प्रोफाइल और स्लीक लगता है। 
विज्ञापन
2020 toyota harrier toyota harrier 2020 launch date toyota harrier 2020 specification toyota harrier 2020 japan
2020 Toyota Harrier - फोटो : Toyota
लुक
नई Toyota Harrier के फ्रंट में बड़ा सेंट्रल एयरडैम है, जिसके ऊपर और नीचे क्रोम बैंड हैं। इसमें पतली एलईडी हेडलाइट और ग्रिल मिलती है। एसयूवी के रियर में  एक लाइट-बार के साथ नए स्लिम एलईडी-टेललैम्प्स हैं। इसके साथ ही टेलगेट के ऊपर स्पॉइलर दिए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed