सब्सक्राइब करें

TVS Apache RTR 160 4V 2023: टीवीएस ने अपाचे का नया स्पेशल एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 05:12 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने Apache RTR 160 4V (अपाचे आरटीआर 160 4वी) का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है।

विज्ञापन
2023 TVS Apache RTR 160 4V Special Edition launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
2023 TVS Apache RTR 160 4V Special Edition - फोटो : TVS Motor Company
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने Apache RTR 160 4V (अपाचे आरटीआर 160 4वी) का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,30,090 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है और अब यह सभी अधिकृत डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। नई 2023 TVS Apache RTR 160 4V Special Edition को Apache RTR 160 4V के स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कॉस्मेटिक के साथ-साथ मैकेनिकल रूप से अपडेट्स भी किया गया है। इसमें कुछ नए फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर भी मिलते हैं। मोटरसाइकिल को मैट ब्लैक स्पेशल एडिशन पेंट स्कीम और लाइन-अप में शामिल होने वाले नए पर्ल व्हाइट कलर में बेचा जाएगा। 
Trending Videos
2023 TVS Apache RTR 160 4V Special Edition launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : For Reference Only
इंजन और पावर
मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो, Apache RTR 160 4V में एक नया एक्जॉस्ट मिलता है। टीवीएस ने इसका नाम 'बुलपप एग्जॉस्ट' रखा है और उम्मीद है कि यह बेहतर आवाज देगा। इस बाइक का वजह 1 किलो कम करने में भी मदद मिली है। हालांकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 159.7 cc, ऑयल-कूल्ड, SOHC इंजन दिया गया है जिसमें फ्यूल इंजेक्शन मिलता है। यह इंजन 9,250 rpm पर 17.30 bhp का बेस्ट-इन-क्लास पावर आउटपुट और 7,250 rpm पर 14.73 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

3 राइडिंग मोड
इसमें 3 राइडिंग मोड - अर्बन, स्पोर्ट और रेन मिलते हैं। अर्बन और रेन मोड में, टॉप स्पीड 103 किमी प्रति घंटे तक सीमित है, जबकि स्पोर्ट मोड में टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2023 TVS Apache RTR 160 4V Special Edition launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन
कॉस्मेटिक बदलाव की बात करें तो इसमें रेड और ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। सीट को काले और लाल रंग में डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इसे एक नया पैटर्न मिला है। इसमें एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर भी हैं जो सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। 
2023 TVS Apache RTR 160 4V Special Edition launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : For Reference Only
फीचर्स
टीवीएस Apache RTR 160 4V Special Edition में SmartXonnect भी दे रहा है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अन्य सामान्य सूचनाओं के अलावा गियर शिफ्ट इंडिकेटर भी दिखा सकता है। एलईडी हेडलैंप को नए एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप से अपडेट किया गया है। 
विज्ञापन
2023 TVS Apache RTR 160 4V Special Edition launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : For Reference Only
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 270 mm पेटल डिस्क और पीछे 200 mm पेटल डिस्क दिया गया है। डबल क्रैडल फ्रेम को फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed