{"_id":"5e01fdb58ebc3e879a409537","slug":"1-10-crore-fastags-issued-national-highways-toll-plazas-collecting-toll-tax-through-rfid-tags","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब तक जारी हुए 1.10 करोड़ फास्टैग, राष्ट्रीय राजमार्गों पर ईटीसी से वसूला जा रहा टोल टैक्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब तक जारी हुए 1.10 करोड़ फास्टैग, राष्ट्रीय राजमार्गों पर ईटीसी से वसूला जा रहा टोल टैक्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 24 Dec 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
FasTag
- फोटो : फाइल फोटो
देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) लागू होने का असर है कि अब तक 1.10 करोड़ FASTag (फास्टैग) जारी किए जा चुके हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बिना रुकावट के यातायात संचालन के लिए 15 दिसंबर से देश भर में अपने 523 टोल प्लाजा पर RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन), आरएफआईडी आधारित फास्टैग के जरिए इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन शुरू किया।
Trending Videos
Fastag Banks
- फोटो : For Refernce Only
फास्टैग कैसे खरीदें
फास्टैग को 22 अधिकृत बैंकों से प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) जैसे विभिन्न चैनलों से ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। ऐक्टिवेशन के वक्त बैंक की केवाईसी (नो योर कस्टमर) पॉलिसी के तहत आपको KYC डॉक्युमेंट्स जमा कराना होगा। केवाईसी डॉक्युमेंटेशन के अलावा, बैंक को फास्टैग के ऐप्लिकेशन के साथ-साथ गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) भी देना होगा।फास्टैग की बिक्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा और चुनिंदा बैंक शाखाओं में हो रही है। साथ ही इसकी बिक्री अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
fastag
फास्टैग की कीमत
बहुत आम सवाल है कि फास्टैग को खरीदने के लिए कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अधिकृत बैंक फास्टैग जारी करने के लिए अधिकतम 100 रुपये चार्ज कर सकते हैं। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने तय किया है।बैंक, फास्टैग के क्रेता से पहली बार खरीदे जाते वक्त सुरक्षा निधि व अन्य शुल्क लेने के साथ कुछ बैलेंस अमाउंट खाते में बनाए रखने योग्य राशि लेते हैं। हालांकि, टैग जारी करने के असल चार्ज बैंक तय करते हैं। यह अलग-अलग बैंकों के लिए अलग-अलग है।
इसके साथ ही फास्टैग के टॉप-अप चार्ज भी अलग-अलग बैंकों में अलग हो सकते हैं। इस अंतर के बारे में बैंकों की वेबसाइट या फिर संबंधित बैंक की किसी शाखा में जाकर जानकारी ली जा सकती है।
पेटीएम से भी खरीद सकते हैं फास्टैग
पेटीएम फास्टैग रियूजेबल टैग है। यह भी आरएफआईडी तकनीक पर ही काम करता है। फास्टैग को आपके पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट और पेटीएम वॉलेट से जोड़ा जा सकता है। इसलिए आपके पेटीएम वॉलेट में पर्याप्त पैसा होना जरूरी है, इस बात को पहले से ही सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
Fastag RFID CHIP
- फोटो : AmarUjala