सब्सक्राइब करें

लांच हुआ बाइक्स को भी ‘फेल’ करने वाला पावरफुल स्कूटर, खूबियां जान कर हों जाएंगे हैरान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 13 Jun 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
22 kymco launches most powerful x-town 300i abs scooter in india, priced at rs 2.35 lakh
X-Town 300i ABS Scooter - फोटो : 22Kymco

ताइवानी कंपनी 22Kymco ने भारत के बाजार में अब तक का सबसे पावरफुल स्कूटर लांच किया है। X-Town 300i ABS मैक्सी स्कूटर दिखने में किसी हाइब्रिड मशीन जैसा लगता है और लुक में महंगी से महंगी बाइक को भी मात देता है। जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में...


 

Trending Videos

हाइब्रिड मशीन का है लुक

22 kymco launches most powerful x-town 300i abs scooter in india, priced at rs 2.35 lakh
X-Town 300i ABS Scooter-1 - फोटो : 22Kymco

कंपनी को अपने पावरफुल स्कूटर को ऐसे वक्त में लांच किया है, जब पूरी ऑटो इंडस्ट्री मंदी से परेशान है। लुक की बात करें, तो किसी हाइब्रिड मशीन की तरह दिखने वाला यह स्कूटर मोटरसाइकिल और स्कूटर का फ्यूजन है। अपनी बड़ी हेडलाइट की वजह से यह आगे से किसी मोटरसाइकिल की तरह दिखाई देता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टूरिंग के शौकीनों को आएगा पसंद

22 kymco launches most powerful x-town 300i abs scooter in india, priced at rs 2.35 lakh
X-Town 300i ABS Instrument Panel - फोटो : 22Kymco

इसमें स्टाइलिश और आदामदायक सीटें दी गई हैं और लंबे संफर के लिए इस स्कूटर को डेवलप किया गया है। वहीं टूरिंग के शौकीनों को यह स्कूटर पसंद आ सकता है। इसमें डुअल हेडलाइट्स, X शेप वाली टेल लाइट्स दी गई हैं। वहीं इसमें चौड़ा इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलेगा, जिसमें ऑल प्रेशर, एबीएस इंडीकेटर, ऑयल सर्विस, इंजन चेक, हाई बीम और वार्निंग लाइट्स जैसे फीचर मिलेंगे।
 

स्कूटर में सीवीटी ट्रांसमिशन

22 kymco launches most powerful x-town 300i abs scooter in india, priced at rs 2.35 lakh
X-Town 300i ABS Side - फोटो : सांकेतिक

सीटे के नीचे स्टोरेज स्पेस दिया गया है, वहीं ग्लोव बॉक्स में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। X-Town 300i स्कूटर में 276सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 24.5 पीएस की पावर और 25 एनएम का टॉर्क देगा। स्कूटर में सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। चैसिस में शानदार क्वालिटी का स्टील फ्रेम लगाया गया है।
 

विज्ञापन

ऑन रोड कीमत 2.35 लाख रुपये

22 kymco launches most powerful x-town 300i abs scooter in india, priced at rs 2.35 lakh
X-Town 300i ABS Red Scooter - फोटो : Xtown

इस स्कूटर की लंबाई 2250 एमएम, 800 एमएम चौड़ाई और 1385 एमएम ऊंचाई है। जबकि इसका वजन 181 किग्रा है। स्कूटर में एक्सटेंडेबल टेलीस्कोपिक फोर्क और एडजस्टेबल डबल स्विंग रिअर सस्पेंशन मिलेंगे। X-Town 300i  में स्टैंडर्ड Bosch 9.1M एंटी ब्रेकिंग सिस्टम लगाया है। वहीं इसकी ऑन रोड कीमत 2.35 लाख रुपये ऱखी गई है।            
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed