सब्सक्राइब करें

10 लाख से कम कीमत में मिलेगी एमजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी, फुल चार्ज में चलेगी 430 किमी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 03 Apr 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
after launching MG hector suv, mg motors will launch MG EZS electric SUV in India
MG EZS Electirc SUV

हेक्टर एसयूवी का लान्चिंग के बाद एमजी मोटर्स भारत में अब सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी लान्च करने की तैयारी कर रही है। इसकी खासियत होगी कि यह सिंगल चार्जिंग में 430 किमी की दूरी तय कर सकेगी। वहीं इसकी कीमत कम रखी जाएगी, ताकि यह आम लोगों की पहुंच में आ सके।


 

Trending Videos

इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम eZS

after launching MG hector suv, mg motors will launch MG EZS electric SUV in India
MG Motors EZS electric SUV india

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम eZS होगा। हाल ही में एमजी eZS को बैंकाक इंटरनेशनल ऑटो शो में शोकेस किया गया था। वहीं भारत में इस एसयूवी को इस साल के आखिर तक लान्च किया जा सकता है। खबरें हैं कि चौथी तिमाही में eZS को लान्च किया जाएगा। eZS को सीधे चीन से इंपोर्ट किया जाएगा। इस पर से पिछले साल ग्वांगझू मोटर शो में पहली बार पर्दा उठाया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

eZS में 52.5 kWh की लीथियम बैटरी

after launching MG hector suv, mg motors will launch MG EZS electric SUV in India
MG EZS Electirc SUV Bangkok Motor Show

बात करते हैं एमजी eZS के टेक्निकल स्पैसिफिकेशंस की, तो eZS में 52.5 kWh की लीथियम बैटरी लगी होगी, जो सिंगल चार्ज में 430 किमी तक की दूरी तय कर सकेगी। वहीं इसे वॉल चार्जर से चार्ज करने में 8 घंटे का वक्त लगेगा। जबकि फास्ट चार्जर की मदद से इसे मात्र आधा घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। एमजी eZS की सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर 148 बीएचपी की पावर देगी।
 

eZS की कीमत 10 लाख रुपये से कम

after launching MG hector suv, mg motors will launch MG EZS electric SUV in India
MG EZS Electirc SUV engine

रिपोर्टस के मुताबिक eZS की कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी। यह पहली एसयूवी जो इतनी कम कीमत में मिलेगी। कंपनी की रणनीति है कि दाम कम रख कर आम जनता तक पहुंच बनाई जाए। वहीं इलेक्ट्रिक कार निसान लीफ की भी लान्चिंग इसी साल होनी है और इसकी कीमत 35 लाख रुपये के पास रखी जा सकती है। जबकि ह्यूंदै की इलेक्ट्रिक कार कोना भी इसी साल लान्च होगी, जिसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये तक हो सकती है। वहीं मारुति भी वैगन आर के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, कंपनी इसकी कीमत 10 लाख के पास रखेगी।
 

विज्ञापन

हेक्टर की बुकिंग मई के पहले हफ्ते से

after launching MG hector suv, mg motors will launch MG EZS electric SUV in India
MG EZS Electirc SUV interior

एमजी (मोरिस गैराज) मोटर्स की पहली एसयूवी एमजी हेक्टर भारत में लान्च हो चुकी है और यह दो इंजन ऑप्शंस के साथ आएगी। दोनों की इंजनों के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, वहीं पेट्रोल वैरियंट के साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों मिलेंगे। वहीं हेक्टर की बुकिंग मई के पहले हफ्ते से और डिलिवरी जून के पहले हफ्ते से शुरू होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed