सब्सक्राइब करें

ये 11 धुरंधर दिलाएंगे चेन्नई को लगातार चौथी जीत! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019 chennai super kings predicted playing xi against Mumbai Indians
chennai super kings - फोटो : File photo

इंडियन टी-20 लीग में आज चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबला होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी चेन्नई की निगाहें चौथी जीत पर होंगी। वही, मुंबई को इस सीजन में दूसरी जीत की तलाश है। आइए जानते हैं अपने चौथे मैच में एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई की टीम किन 11 खिलाड़ियों के सहारे मैदान पर उतर सकती है? 

Trending Videos
ipl 2019 chennai super kings predicted playing xi against Mumbai Indians
शेन वॉटसन - फोटो : ipl

ओपनर
अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन का ओपनिंग करना लगभग तय है। हालांकि राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में अंबाती रायुडू महज एक रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर शेन वॉटसन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और 13 रन बनाकर वो भी आउट हो गए थे। दोनों बल्लेबाजों से आज अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। 

इन 11 खिलाड़ियों के दम पर चेन्नई को धूल चटाएंगे 'रोहित ब्रिगेड'! ये है मुंबई का संभावित प्लेइंग XI

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019 chennai super kings predicted playing xi against Mumbai Indians
धोनी-रैना - फोटो : File photo

मिडिल ऑर्डर
सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ये बल्लेबाज इंडियन टी-20 लीग के अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। पिछले मैच में धोनी ने 46 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए थे। वहीं, रैना और जाधव ने क्रमशः 36 और 8 रनों का योगदान दिया था। 

ipl 2019 chennai super kings predicted playing xi against Mumbai Indians
ड्वेन ब्रावो - फोटो : ipl

ऑलराउंडर्स
ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर्स की भूमिका अदा कर सकते हैं। अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखने वाले ब्रावो अनुभवी ऑलराउंडर में से हैं। ब्रावो ने पिछले मुकाबले में 27 रन बनाए थे और 2 विकेट भी झटके थे। वहीं, जडेजा ने भी पिछले मैच में नाबाद आठ रन बनाए थे जबकि गेंदबाजी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। 

विज्ञापन
ipl 2019 chennai super kings predicted playing xi against Mumbai Indians
शार्दुल ठाकुर - फोटो : File photo

गेंदबाजी
दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर, इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर के जिम्मे गेंदबाजी की भूमिका होगी। पिछले मैच में दीपक चाहर, इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर तीनों ही गेंदबाजों ने दो-दो विकेट झटके थे जबकि सैंटनर को एक भी विकेट नहीं मिला था।  

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed