{"_id":"5e888b368ebc3e769d0132d3","slug":"best-sunroof-cars-in-india-sunroof-cars-in-india-low-price-budget-sunroof-cars-in-india-low-price-sunroof-cars-in-india-double-sunroof-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 लाख की कीमत में आ रही हैं सनरूफ वाली कारें, इन कारों में मिलेगा ये फीचर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
10 लाख की कीमत में आ रही हैं सनरूफ वाली कारें, इन कारों में मिलेगा ये फीचर
Sat, 04 Apr 2020 06:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sunroof car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारों में सनरूफ बेहद लग्जरी फीचर माना जाता है। अभी तक यह फीचर केवल बड़ी लग्जरी सेडान कारों में ही मिलता था। लेकिन अब यह गुजरे जमाने की बात हो गई है। अब ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां बी और सी सेगमेंट की कारों में भी सनरूफ का फीचर देने लगे हैं। यहां जानते हैं कि कौन-कौन सी मास सेगमेंट की कारें सनरूफ फीचर के साथ आ रही हैं।
tata nexon variant with sunroof
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
Tata Motors ने Nexon XZ + (S) वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दी है। नया Nexon SUV (नेक्सन एसयूवी) पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध है जो अब नए BS6 ईंधन मानकों के साथ अपडेटेड है। नेक्सन के इस नए वेरिएंट में ज्यादातर फीचर्स टॉप-एंड मॉडल वाले दिए गए हैं। नए वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ टिल्ट फंक्शन, ऑटो हैडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, मल्टी-ड्राइव मोड्स, रियर एसी वेंट्स, फुल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट की-पुश-बटन स्टार्ट और बहुत से फीचर्स दिए गए हैँ। नए Nexon पेट्रोल वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 10.10 लाख रुपये है। जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 11.60 लाख रुपये एक्स-शोरूम इंडिया है।

2020 Hyundai Verna
- फोटो : Social Media
Hyundai Verna
ह्यूंदै पहले से ही कारों में जबरदस्त फीचर्स देने के लिए मशहूर है। Verna (वरना) में यह फीचर दिया गया है। वरना के टॉप एंड वैरियंट में सनरूफ का फीचर उपलब्ध है। अगर देखा जाए, तो वरना इस सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है, जो सनरूफ के साथ आती है। वरना का सनरूफ सेगमेंट 9.5 लाख रुपये से शुरू होती हैं। सनरूफ वरना के डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन के मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वर्जन में उपलब्ध है।

होंडा डब्ल्यूआरवी
- फोटो : Amit Dwivedi
Honda WR-V
होंडा डब्ल्यूआर-वी को होंडा सिटी के प्लेटफार्म पर डेवलेप किया गया है। वहीं कीमतें भी उसी हिसाब से रखी गई हैं। Honda WR-V के सनरूफ वाले सेगमेंट की कीमत 9.12 लाख से शुरू होती है। अकेली Honda WR-V ही ऐसी कार है, जो इतनी कीमत में टॉप एंड मॉडल्स में फैक्ट्री फिटेड सनरूफ का फीचर दे रही है। सनरूफ का फीचर डब्ल्यूआर-वी के दोनों पेट्रोल और डीजल वेरियंट में उपलब्ध है।

Ford EcoSport
Ford Ecosport
तमाम कंपनियों की एसयूवी बाजार में आने बाद भी फोर्ड इकोस्पोर्ट का जलवा बरकरार है। फोर्ड ने इस साल की शुरुआत में इकोस्पोर्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था, जिसमें कंपनी ने कई नए फीचर शामिल किए थे। इन फीचरों में सनरूफ भी शामिल है। नई फोर्ड इकोस्पोर्ट में 1.5 लीटर का ड्रैगन इंजन दिया गया है। सनरूफ फीचर वाली फोर्ड इकोस्पोर्ट की कीमत 11.37 लाख रुपये से शुरू होती है।