{"_id":"5e88770d8ebc3e7741395bc5","slug":"mahindra-marazzo-petrol-engine-mahindra-xuv300-petrol-bs6-mahindra-thar-petrol-model-upcoming-mahindra-suv-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra ला रही है पहले से पावरफुल Marazzo, कंपनी की 3 SUV कारों में मिलेगा नया दमदार पेट्रोल इंजन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra ला रही है पहले से पावरफुल Marazzo, कंपनी की 3 SUV कारों में मिलेगा नया दमदार पेट्रोल इंजन
Sat, 04 Apr 2020 05:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
mahindra marazzo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) भारत में कई नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी अपने लाइन-अप में मौजूद कारों को पहले अपडेट करेगी। महिंद्रा के मुताबिक वह कई SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) को उतारने वाली है। ये सभी कारें मौजूदा मॉडल्स का अपडेटेड वर्जन होंगी और इनमें पेट्रोल इंजन होगा। महिंद्रा भारतीय बाजार में इस साल 3 एसयूवी लाएगी।
Mahindra Marazzo
Marazzo BS6
महिंदा को अपनी नई एसयूवी Marazzo से जितनी सफलता की उम्मीद थी वो फिलहाल पूरी होती नहीं दिखती। इस एसयूवी कार की हर महीने 1000 यूनिट्स की औसत बिक्री होती है। जबकि इसकी प्रतिद्वंद्वी मारुति सुजुकी अपनी एसयूवी कार मारुति एर्टिगा के हर महीने औसतन 7,000 यूनिट्स बेचती है। ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए, महिंद्रा Marazzo के पेट्रोल वर्जन को लॉन्च करेगा।

- फोटो : Mahindra Marazzo
Marazzo का इंजन
महिंद्रा ने फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2020 में 3 नए पेट्रोल इंजन पेश किए थे। ये इंजन थे- 1.2-लीटर (G12), 1.5-लीटर (G15) और 2.0-लीटर (G20)। महिंद्रा Marazzo पेट्रोल को G15 मिलेगा। हालांकि इस कार का डीजल वेरिएंट भी बरकरार रखा जाएगा। कंपनी इस कार में एक नया इंजन mStallion 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल का इस्तेमाल करेगी। यह इंजन 163bhp पावर और 280Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 6 स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। इस कार के पावर को देखते हुए कहा जा सकता है कि अपने कीमत के सेगमेंट में यह सबसे पावरफुल गाड़ी होगी।

Mahindra XUV300
- फोटो : Social Media
XUV300 Sportz
इसके अलावा कंपनी अपनी लोकप्रिय हो रही एसयूवी XUV300 का Sportz वर्जन लाने वाली है। महिंद्रा अपनी इस कार में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस कार को भारत में अप्रैल में लॉन्च करने वाली थी। लेकिन Covid 19 (कोरोना वायरस) के प्रकोप के चलते पिलहाल इस कार की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। अब इस कार की लॉन्चिंग जून तक हो सकती है।

Mahindra Thar
- फोटो : Social
ऑफरोडर Mahindra Thar
महिंद्रा थार युवाओं की पसंदीदा कारों में से एक है। लेकिन बाजार में अब इसका एक नया अपडेटेड और पावरफुल वर्जन आने वाला है। नई महिंद्रा Thar में 1.5L T-GDI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके साथ ही कार में ऑफ-सेट क्रैंकशाफ्ट, ड्यूल मास फ्लाई वील्ज और 250 बार फ्यूल इंजेक्शन रेल सिस्टम मिलेगा। हालांकि पहले अफवाह थी कि अप्रैल 2020 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इसकी तारीख बढ़ा दी गई है। जिसे अब मई या जून 2020 में लॉन्च किया जा सकता है।