जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota अपनी मिड लेवल सेडान कार Toyota Yaris को नए BS6 उत्सर्जन मानकों में अपग्रेड करने जा रही है। साथ ही इसकी कीमतों का भी खुलासा हो गया है। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि टोयोटा अपनी इस कार को नए मानकों के मुताबिक अपडेट नहीं करेगी और कार का निर्माण बंद कर देगी। इसकी जगह कंपनी मारुति सियाज को रीबैज करके बेचेगी। यारिस का मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और Maruti Ciaz से है, लेकिन बिक्री शानदार फीचर होने के बावजूद यह बिक्री में बाकी कारों से पिछड़ गई।
2020 में नए BS6 इंजन के साथ आएगी Toyota Yaris, कीमतें हुई लीक, पहली बार मिलेंगे ये फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 हजार रुपये की बढ़ोतरी
बीएस6 में अपग्रेड होने के बाद टोयोटा यारिस सेडान की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी। क्योंकि इसके लिए कंपनी को पॉवर प्लांट्स में कई बदलाव करने होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएस6 में अपग्रेड होने के बाद यारिस की कीमतों में तकरीबन 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। बीएस6 मानक वाली यारिस की लीक एक्स-शोरूम कीमतों के मुताबिक एंट्री लेवल J (मैनुअल) वेरियंट की कीमत 8.70 लाख रुपये हो जाएगी। जबकि टॉप एंड VX (CVT) की कीमतें 14.27 लाख रुपये तक हो जाएगी।
1.5 लीटर का इंजन
नए उत्सर्जन मानक वाली यारिस को सात वेरियंट और दो ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यारिस में BS6 1.5 लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो 6,000 आरपपीएम पर 107 पीएस की पावर और 4200 आरपीएम पर 140 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड सीवीटी ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि ये इंजन टोयोटा इटियोस में भी दिया जाता है, लेकिन यारिस में यह डुअल VVT-I (वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग विद इंटेलिजेंस) के साथ आता है।
हर वेरियंट में होंगे ये फीचर
यारिस के बेस J optional वेरियंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट लॉकिंग, पावर विंडोज, पावर एडजस्टेबल विंग मिरर, रियर आर्म रेस्ट, 7-एयरबैग, ABS, पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इसके G optional वेरियंट में ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग, रूफ माउंटेड एयर वेंट्स, कीलेस एंट्री , पावर फोल्डेबल विंग मिरर, रियर डिफॉगर और फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स मिलेंगे।
इसके V वेरियंट में फोर व्हील डिस्क ब्रेक, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, LED डीआरएल, लैदर सीट अपहोल्स्ट्री, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, रियर सनशेड, पैडल शिफ्टर्स (केवल CVT ऑटो मॉडल पर), हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जबरदस्त फीचर्स होंगे।
जबकि इसके टॉप VX वेरियंट में V वेरियंट के सभी फीचर्स के साथ स्टैंडर्ड सेफ्टी किट में 7 एयरबैग, EBD के साथ ABS और फ्रंट सेंसर्स के साथ रियर पार्किंग सेंसर दिए जाएंगे।
इस सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे ये खास फीचर्स
- 7-एसआरएस एयरबैग्स
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- फ्रंट एंड रिअर पार्किंग सेंसर्स
- रुफ माउंट एयरवेंट्स के साथ एंबियंट इलुमिनेशन
- अकॉस्टिक और वाइब्रेशन कंट्रोल ग्लास
- जेश्चर कंट्रोल और नेविगेशन के साथ इंफोटेनमेंट
- रिअर स्प्ल्टि सीटें
- पॉवर ड्राइवर सीट
- कलर टीएफटी एमआईडी
- एलईडी लाइन गाइड के साथ टेललैंप्स
- सभी वेरियंट्स में 7-स्पीड सीवीटी

कमेंट
कमेंट X