सब्सक्राइब करें

गियर लगाने की झंझट होगी खत्म, Mahindra की XUV500 AMT पर पाएं 1.25 लाख रुपये की बंपर छूट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 07 Mar 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
buy mahindra xuv500 amt this month and get discount of 1.25 lakh rupees
Mahindra XUV500 AMT - फोटो : Mahindra

क्या मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार चलाकर आप थक गए हैं? क्या आप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार खरीदना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आज की हमारी यह खबर आपकी बड़ी मदद कर सकती है। दरअसल कई बार हम महंगी कीमतों के कारण ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार नहीं खरीद पाते हैं, लेकिन अब आपको अपना मन छोटा नहीं करना पड़ेगा। दरअसल Mahindra अपनी Mahindra XUV500 के AMT वेरिएंट पर भारी डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में आज हम आपको इस मॉडल पर मिल रहे ऑफर्स के साथ इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

Trending Videos
buy mahindra xuv500 amt this month and get discount of 1.25 lakh rupees
Mahindra XUV500 2019

क्या है ऑफर?

Mahindra XUV500 के AMT वेरिएंट पर कंपनी की तरफ से कुल 1.25 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, फ्री एक्सेसरीज, एक्सचेंज बोनस, एक्सटेंडेड वारंटी से लेकर कॉर्पोरेट बोनस तक शामिल हैं। कंपनी की तरफ से यह ऑफर केवल 15 मार्च 2020 तक दिया जा रहा है। इसके अलावा यह ऑफर इसके लिमिटेड स्टॉक पर ही दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
buy mahindra xuv500 amt this month and get discount of 1.25 lakh rupees
Mahindra XUV500

फ्यूल टैंक

Mahindra XUV500 में 70 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

डायमेंशन

Mahindra XUV500 की लंबाई 4585 मिलीमीटर, चौड़ाई 1890 मिलीमीटर और ऊंचाई 1785 मिलीमीटर है। वही, इसका व्हीलबेस 2700 मिलीमीटर है।

buy mahindra xuv500 amt this month and get discount of 1.25 lakh rupees
Mahindra XUV500 Torque converter gearbox

इंजन

Mahindra XUV500 में पावर के लिए छठे जेनरेशन का इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल्ड वेरिएबल ज्योमेट्री टर्बोचार्जर के साथ mHawk का 1554 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है।

परफॉर्मेंस

Mahindra XUV500 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 114 KW की मैक्सिमम पावर और 1750-2800 आरपीएम पर 360 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

Mahindra XUV500 में 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।
विज्ञापन
buy mahindra xuv500 amt this month and get discount of 1.25 lakh rupees
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra

ब्रेकिंग

Mahindra XUV500 के फ्रंट केलिपर टाइप और वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक मिलता है। वहीं, इसके रियर में केलिपर टाइड्रम ब्रेक मिलता है।

सस्पेंशन

Mahindra XUV500 के फ्रंट में McPherson टाइप के साथ एंटी-रोल बार दिया है। वहीं, इसके रियर में मल्टीलिंक टाइप के साथ एंटी-रोल बार दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed