अगर आप इस महीने कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इसे जरूर पढ़ें इन कारों पर आपको डिस्काउंट मिल सकता है। गाड़ियों की गिरती बिक्री को संभालने के लिए कंपनियां डिस्काउंट निकालती हैं। नोटबंदी के वजह से बहुत से कार मॉडलों की बिक्री पर बुरा असर पड़ा है। हालांकि अब बहुत कुछ स्थिति सुधर चुकी है फिर भी कंपनियां अपनी उन गाड़ियों की बिक्री पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं जिनकी बिक्री में कमी आई है। अगर आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये कारें आपको सस्ते में मिल सकती हैं, तो आइए बताते हैं उन कार मॉडलों के बारे में जिन पर डिस्काउंट चल रहा है।
मार्च में इन कारों पर मिल रहा है डिस्काउंट
फिएट पुंटो ईवो
शानदार गुणवत्ता और बढ़िया इंजिनियरिंग से सुसज्जित इस कार को हाल ही में कंपनी बड़े अपडेट के साथ बाजार में उतारा था। लेकिन आफ्टर सेल सर्विस की कमी के कारण इस कार को वह रिस्पॉंस बाजार से नहीं मिला जिसकी उम्मीद फिएट कर रही थी। लेकिन यह एक ऐसी कार है जिसकी इंजीनियरिंग पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता। अगर आप फिएट के फैन हैं तो इस कार को खरीदने पर आपको 75000 रुपये का छूट मिलेगा।
मारूति ऑल्टो 800
क्विड के बाजार में आने के बाद इस कार की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। हाल ही में कंपनी ने इसे अपडेट किया है। अब यह नए पेंट शेड के साथ आती है। इसके कुछ वेरिएंट पर मारूति सुजुकी 45000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अभी भी मजबूत सर्विस नेटवर्क के वजह से यह एक शानदार वैल्यू फॉर मनी कार बनी हुई है।
मारूति सेलारियो
एएमटी के वजह से लोकप्रिय इस कार पर भी मारूति 45000 रुपये तक का छूट ऑफर कर रही है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 20 हजार रुपये का कैश बैक और एक्सचेंज ऑफर के तहत अतिरिक्त 25000 रुपये तक का डिस्काउंट इस कार पर मिल रहा है। सेलेरियो सीएनजी और एएमटी पर 40000 और 15000 रुपये की छूट क्रमशः मिल रही है।
रेनो स्काला
इस सेडान कार पर भारी डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है। वर्ना और सिटी के वर्ग में यह भी एक विकल्प है। यह एक स्टाइलिश कार है लेकिन अब इस पर कंपनी 90000 रुपये का छूट ऑफर कर रही है।