सब्सक्राइब करें

देश की इस मशहूर कार के दीवाने हैं जर्मनी के राजदूत, वजह जान कर होंगे हैरान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 13 Jun 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
german ambassador to india walter j lindner lover hindustan ambassador car
Walter J Lindner with President - फोटो : Twitter

वाल्टर जे लिंडनर जर्मनी के भारत में नए राजदूत हैं और हाल ही में उन्होंने यह पदभार संभाला है। लेकिन लिंडनर की खासियतें उन्हें सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर आम भारतीयों के बीच भी मशहूर बना रही हैं। लिंडनर को प्यार है कभी देश की सड़कों और राजनीतिक हस्तियों की शान रही हिन्दुस्तान एंबेसडर से। लिंडनर एक ऐसे देश के राजदूत हैं, जो कार इंजीनियरिंग का गढ़ माना जाता है। जहां ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज, पोर्शे और फॉक्सवैगन जैसी शानदार लग्जरी कारों का जन्म हुआ।    

Trending Videos

लाल रंग की अंबेसडर कार पूरी दिल्ली में मशहूर

german ambassador to india walter j lindner lover hindustan ambassador car
Walter J Lindner with Car - फोटो : Twitter

लिंडनर की हिन्दुस्तान एंबेसडर कार के साथ आमोखास से लेकर बड़े से बड़े अधिकारी यहां तक कि देश के राजनेता भी फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं। हिंदुस्तान एंबेसडर और फिएट पदमिनी देश की दो ऐसी कारें हैं जिनको चलाना विदेशी ऑटो एक्सपर्ट भी पसंद करते हैं। वहीं लिंडनर की लाल रंग की अंबेसडर कार पूरी दिल्ली में मशहूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार को रीस्टोर कराया

german ambassador to india walter j lindner lover hindustan ambassador car
Walter Wiith Red Ambassador - फोटो : Twitter

लिंडनर अकसर अपनी कार की फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. वहीं इस कार के फैन भी अपनी फोटो उनकी कार के साथ डाल कर उन्हें टैग करते रहते हैं। शायद हिन्दुस्तान मोटर्स ने भी कभी लाल रंग की एंबेसडर लांच नहीं की थी, लेकिन लिंडनर ने न केवल इस कार को नया करवाया  बल्कि शानदार लाल पेंट भी कराया। वहीं अब लिंडनर इस कार को और शानदार बनाना चाहते हैं और इस बारे में अकसर सुझाव मांगते रहते हैं।
 

‘आंटी एंबी’ कह कर पुकारते हैं

german ambassador to india walter j lindner lover hindustan ambassador car
Red Car - फोटो : Twitter

लिंडनर हाल ही में राष्ट्रपति भवन भी गए थे और वो भी अपनी इसी लाल रंग की शानदार कार में। हाल ही में नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में लिंडनर अपनी इसी शानदार कार से हिस्सा लेने पहुंचे थे और वहां कारों की भीड़ में जर्मनी का झंडा लगी उनकी कार एकदम जुदा नजर आ रही थी। लिंडनर अपनी इस कार को ‘आंटी एंबी’ कह कर पुकारते हैं। वे कहते भी हैं उन्हें एंबेसडर कार बेहद पसंद है और यकीनन इस कार की बराबरी कोई और कार नहीं कर सकती।
 

विज्ञापन

हिन्दी में दिया जवाब

german ambassador to india walter j lindner lover hindustan ambassador car
Lindner Outside President House - फोटो : Twitter

हाल ही में लिंडनर 21 मई को देश के राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे और अपने औपचारिक दस्तावेज देने आए थे। लेकिन उनकी उपस्थिति ने राष्ट्रपति के साथ देशवासियों का भी दिल जीत लिया। जब वे उतरे तो वहां तैनात अधिकारी भी उनकी इस अदा को लेकर खुश हो गए। राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोला कि राष्ट्रपति भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्होंने दस्तावेज सौंपते वक्त राष्ट्रपति से हिन्दी में बातचीत की, वहीं ओपन एयर प्रेस काफ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब भी हिन्दी में दिया।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed