सब्सक्राइब करें

Honda Activa, Dio, CD110 समेत इन गाड़ियों पर मिल रही है 20,000 रुपये की छूट, ये डीलरशिप बेच रही है ब्रांड न्यू BS4 वाहन

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Jun 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
honda bikes discount on bs4 honda bikes discount offer honda scooters offers panipat honda activa showroom Honda Activa Dio Navi Cliq Shine SP CD110 discount on bs4 scooter discount on bs4 bikes
Honda Activa - फोटो : For Representation Only
अधिकृत होंडा डीलरशिप बिलकुल ब्रांड-न्यू और बिना बिके हुए स्कूटर और मोटरसाइकिलों को भारी छूट के साथ बेच रही हैं। देशभर में नए बीएस6 ईंधन उत्सर्जन नियम एक अप्रैल 2020 से लागू हो गए हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में एक अपील के बाद कुछ नियमों और शर्तों के तहत बीएस4 मॉडल को बेचने में कुछ समयसीमा की छूट मिल गई थी। सभी शोरूम को लॉकडाउन खत्म होने के बाद 10 दिनों के भीतर बीएस4 स्टॉक का केवल 10 फीसदी बेचने की अनुमति है। 
Trending Videos
honda bikes discount on bs4 honda bikes discount offer honda scooters offers panipat honda activa showroom Honda Activa Dio Navi Cliq Shine SP CD110 discount on bs4 scooter discount on bs4 bikes
honda dio - फोटो : Social
कुछ डीलरशिप के पास बीएस4 दोपहिया वाहनों का कुछ स्टॉक बचा गया है, इसलिए वे इन मॉडलों पर भारी छूट दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पानीपत के एक डीलर एलएच होंडा अपने बचे हुए बीएस4 टूव्हीलर्स पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। यह डीलरशिप अपने BS4 मॉडल पर 20,000 रुपये तक की छूट दे रही है।  चूंकि स्टॉक सीमित हैं, इसलिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ग्राहकों को गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
honda bikes discount on bs4 honda bikes discount offer honda scooters offers panipat honda activa showroom Honda Activa Dio Navi Cliq Shine SP CD110 discount on bs4 scooter discount on bs4 bikes
Honda Navi
पानीपत की यह डीलरशिप इन बाइक की खरीद पर फाइनेंस की सुविधा भी दे रही है। बुकिंग के साथ ही भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकता है। वाहन की डिलीवरी स्थानीय सरकार के मानदंडों के अनुरूप सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े उपायों को अपनाते हुए की जाएगी। 
honda bikes discount on bs4 honda bikes discount offer honda scooters offers panipat honda activa showroom Honda Activa Dio Navi Cliq Shine SP CD110 discount on bs4 scooter discount on bs4 bikes
Honda CLIQ - फोटो : Amar Ujala
डीलरशिप ने कहा कि जो लोग स्कूटर खरीदने के इच्छुक हैं, वे उनके साथ मोबाइल नंबर 7876767800 पर संपर्क कर सकते हैं। डीलरशिप के इस ऑफर के तहत नई Honda Activa 5G (होंडा एक्टिवा 5 जी), Dio (डियो), Cliq (क्लिक), Navi (नवी), CD110 (सीडी110) और Shine SP (शाइन एसपी) वाहन उपलब्ध हैं। ये स्कूटर और मोटरसाइकिल जीरो किलोमीटर चली हुई हैं। लॉकडाउन के कारण, कई कार और बाइक डीलर के पास बीएस4 स्टॉक का बिना बिका हुआ स्कॉक बचा है, जिसे वे अब छूट के साथ बेच रहे हैं। 
विज्ञापन
honda bikes discount on bs4 honda bikes discount offer honda scooters offers panipat honda activa showroom Honda Activa Dio Navi Cliq Shine SP CD110 discount on bs4 scooter discount on bs4 bikes
Honda CB Shine SP 125 BS6 - फोटो : honda2wheelersindia
संक्रमण की वजह से फैली महामारी को देखते हए डीलरशिप लॉकडाउन के बाद बंद कर दिए गए थे और समयसीमा से आगे इन्हें नहीं बेचा जा सकता है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) लॉकडाउन के बाद अपने उत्पादन कार्यों को खोलने के लिए सतर्क है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed