सब्सक्राइब करें

70,000 रुपये से सस्ती Honda Livo और Bajaj Platina 110 H-Gear में किसे खरीदना है समझदारी?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 04 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Honda Livo vs Bajaj Platina 110 H-Gear which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Honda Livo vs Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : Amar Ujala

आज हम आपके लिए होंडा और बजाज की दो ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जिनमें आपको डीसेंट इंजन के साथ स्टाइलिश लुक मिलता है। इन बाइक्स में Honda Livo और Bajaj Platina 110 H-Gear शामिल हैं। ये दोनों ही बाइक्स 70,000 रुपये के सेगमेंट में आती हैं। हम आपको इस बाइक के इंजन, परफॉर्मेंस, सस्पेंशन, ब्रेकिंग और डामेंशन के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इन बाइक्स की कीमतों के बारे में भी बताएंगे।ताकी, आप यह खुद तय कर सकें कि आपके बजट में कौन सी बाइक सबसे बेहतर है। तो डालते हैं इन बाइक्स के सभी फीचर्स पर नजर, 

Trending Videos
Honda Livo vs Bajaj Platina 110 H-Gear which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Honda Livo 110 BS6 - फोटो : Honda

इंजन

  • Honda Livo BS6 में पावर के लिए 109.51 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, SI, BS6 इंजन दिया गया है। 
  • Bajaj Platina 110 H-Gear में 115 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। 

परफॉर्मेंस

  • Honda Livo BS6 का इंजन 7500 आरपीएम पर 9.02 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Bajaj Platina 110 H-Gear का इंजन 7000 आरपीएम पर 8.6 PS की पावर और 5000 आरपीएम पर 9.81 Nm का टॉर्क पैदा करता है। 

ट्रांसमिशन

  • Honda Livo BS6 में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
  • Bajaj Platina 110 H-Gear का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Livo vs Bajaj Platina 110 H-Gear which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : AmarUjala

सस्पेंशन

  • Honda Livo BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में हाईड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन दिया है।
  • Bajaj Platina 110 H-Gear के फ्रंट में 135 मिलीमीटर, टेलिस्कोपिक टाइप, हाईड्रॉलिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर व्हील ट्रेवल, नाइट्रॉक्स गैस के साथ SOS सस्पेंशन दिया है।

ब्रेकिंग

  • Honda Livo BS6 के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। 
  • Bajaj Platina 110 H-Gear के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक लगा है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके रियर में CBS फीचर शामिल किया गया है।
Honda Livo vs Bajaj Platina 110 H-Gear which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Honda Livo BS6 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

डायमेंशन

  • Honda Livo BS6 की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 751 मिलीमीटर, ऊंचाई 1116 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1278 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 163 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर और लंबाई 690 मिलीमीटर है।
  • Bajaj Platina 110 H-Gear की लंबाई 2006 मिलीमीटर, चौड़ाई 704 मिलीमीटर और ऊंचाई 1076 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 200 मिलीमीटर है।

फ्यूल टैंक

  • Honda Livo BS6 में 9 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है।
  • Bajaj Platina 110 H-Gear में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
Honda Livo vs Bajaj Platina 110 H-Gear which one is cheapest motorcycle: here are price and specifications comparison
Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : Bajaj Auto

कीमत

  • Honda Livo BS6 के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 70, 056 रुपये है।
  • Bajaj Platina 110 H-Gear के डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 62,889 रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed