सब्सक्राइब करें

कोरोना: सबसे आगे निकला इंग्लैंड, पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, अब एक और खुशखबरी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 04 Jul 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Recreational cricket is set to resume in England from 11 July, says Prime Minister Boris Johnson
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से हरी झंडी मिलने के बाद 11 जुलाई से मनोरंजक क्रिकेट को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। ईसीबी के एक बयान में कहा गया है कि मनोरंजक क्रिकेट से संबंधित ब्रिटेन सरकार की यह घोषणा मौजूदा समय में केवल इंग्लैंड में लागू होगी।


 

Trending Videos
Recreational cricket is set to resume in England from 11 July, says Prime Minister Boris Johnson
ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया

बयान के मुताबिक, 'ईसीबी इस बात से प्रसन्न है कि ब्रिटेन सरकार ने शनिवार 11 जुलाई से इंग्लैंड में मनोरंजक क्रिकेट की वापसी के लिए मंजूरी दे दी है।' बयान के मुताबिक, 'सरकार के इस नए फैसले से ईसीबी को मनोरंजक क्रिकेट के वापसी को लेकर तैयार किए गए खाके के मुताबिक तीसरे से चौथे चरण में जाने में मदद मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Recreational cricket is set to resume in England from 11 July, says Prime Minister Boris Johnson
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : पीटीआई

इसके मुताबिक स्वच्छता और सामाजिक दूरी के नियमों के साथ इंग्लैंड में प्रतिस्पर्धी मुकाबले हो सकेंगे।' प्रधानमंत्री जॉनसान से इससे पहले कहा था कि वह इस मुद्दे पर फैसला 'वैज्ञानिक परामर्श' के बाद करेंगे। शुक्रवार को हालांकि उन्होंने देश में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट शुरू करने की अनुमति दे दी। बता दें कि आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है।

Recreational cricket is set to resume in England from 11 July, says Prime Minister Boris Johnson
सैम करन

वहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का कोरोना वायरस के लिए किया गया परीक्षण शुक्रवार को 'निगेटिव' आया और अब वह अभ्यास पर लौट सकते हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि यह 22 वर्षीय क्रिकेटर एक या दो दिन में अभ्यास पर लौट जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed