सब्सक्राइब करें

गियर वाली गाड़ी में अब खत्म होगा क्लच लगाने का झंझट, Hyundai लाई देश की सबसे अनोखी कार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 04 Jul 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
This July Hyundai is bringing a manual gearbox car with no clutch
Hyundai Car (सांकेतिक) - फोटो : Unsplash

आपने बिना गियर वाली कार के बारे में सुना होगा, बिना ईंधन वाली कार के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने बिना क्लच वाली कार के बारे में सुना है? अब आप कहेंगे कि ऑटोमैटिक कार में क्लच नहीं होता है, जो सही जवाब है। लेकिन अब अगर हम आपसे पूछा जाए कि क्या आपने ऐसी किसी भी कार के बारे में सुना है, जिसमें मैनुअल गियरबॉक्स तो हो लेकिन कल्च नहीं? जी हां, ये मजाक नहीं बल्कि हकीकत है। ह्यूंदै भारत में जल्द ऐसी कार लेकर आ रही है, जिसमें मैनुअल ट्रांसमिशन तो होगा लेकिन इसमें क्लच पैडल नहीं होगा। अब आपका दूसरा सवाल यह होगा कि यह कैसी कार होगी और यह कैसे काम करेगी, तो उसका जवाब आगे कि स्लाइड में,

Trending Videos
This July Hyundai is bringing a manual gearbox car with no clutch
Hyundai Car (सांकेतिक) - फोटो : Unsplash

ऑटोमैटिक कार जैसी होगी

ह्यूंदै की नई कार ऑटोमैटिक कार जैसी ही होगी, जिसमें केवल क्लच नहीं होगा। यानी इसमें आपको ब्रेक और एक्सीलेटर के पैडल्स मिलेंगे। लेकिन यह ऑटोमैटिक कार नहीं होगी। इस कार में आप नॉर्मल मैनुअल कार की तरह ही गियर बदल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
This July Hyundai is bringing a manual gearbox car with no clutch
Hyundai Car (सांकेतिक) - फोटो : Hyundai

मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के बीच की कड़ी

मैनुअल कार चलाने वाले लोगों को ऑटोमैटिक कार में गियर कंट्रोल को लेकर अक्सर शिकायत रहती है। उनका कहना है कि ऑटोमैटिक कार में गियर शिफ्ट करने पर उन्हें मैनुअल जैसा कंट्रोल नहीं मिलता। हालांकि, ऑटोमैटिक कार का अपना ही एक अलग अनुभव है, लेकिन गियर पर कंट्रोल के मामले में यह मैनुअल जैसा फील नहीं देती है। ऐसे में ह्यूंदै का नया ट्रांसमिशन इन दोनों के बीच की एक नई कड़ी साबित हो सकती है। सीधी भाषा में कहें तो आप अपने हिसाब से गियर को बदल सकेंगे लेकिन इस दौरान बार-बार क्लच दबाने के झंझट से आपको छुटकारा मिल जाएगा।

This July Hyundai is bringing a manual gearbox car with no clutch
Hyundai Car (सांकेतिक) - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै की इन-हाउस तकनीक में तैयार होगी कार

ह्यूंदै की नई कार कंपनी की इन-हाउस तकनीक है। कंपनी ने इसे इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) का नाम दिया है। 

विज्ञापन
This July Hyundai is bringing a manual gearbox car with no clutch
Hyundai Car (सांकेतिक) - फोटो : Hyundai

ऑटोमैटिक कार से होगी सस्ती

कीमत के मामले में ह्यूंदै की नई कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से सस्ती होगी। लेकिन आराम और सुविधा के मामले में यह ऑटोमैटिक कार जैसी ही होगी। यानी मैनुअल कार चलाने जैसा मजा और ऑटोमैटिक कार जैसा आराम। कंपनी अपनी इस नई कार को महीने कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू के 1.0 लीटर वाले पेट्रोल इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतार सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed