सब्सक्राइब करें

बाइक में कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम क्या है? कैसे करता है काम, जानिये

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 10 May 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
How to work Combined braking system in bike
CBS

नए सेफ्टी नियमों के अनुसार अब देश में टू-व्हीर्ल्स में भी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हो चुके हैं ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। लेकिन CBS यानी कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम जो कि आजकल काफी चलन हैं। इसके बारे बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। आइये आपको बताते हैं बाइक में कैसे काम करता है कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम। और क्या हैं इसके फायदे।   

कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम कैसे काम करता है

How to work Combined braking system in bike
CBS
देश में 125सीसी इंजन और इससे कम इंजन वाली बाइक्स में अब CBS यानी कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम स्टैण्डर्ड मिलेगा। CBS की मदद से बाइक को जल्दी रोकने में मदद मिलती है। केवर लेफ्ट ब्रेक लीवर से ही आगे और पीछे, दोनों ब्रेक एक साथ लगते हैं। हालांकि इन सीबीएस के साथ फ्रंट ब्रेक्स को राइट ब्रेक लीवर के जरिए अलग से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिन बाइक्स में CBS लगा होता है उनमे बेहतर ब्रेकिंग मिलती है और रियर व्हील के लॉक होने या फिसलने की संभावना नहीं होती है । साथ ही आप दुर्घटना का शिकार होने से बच सकते हैं।
 

कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम है जरूरी

How to work Combined braking system in bike
CBS
यह एक बेहद अच्छा और सेफ्टी फीचर है। भारत में मौजूदा 100 सीसी लेकर 125 सीसी तक की बाइक्स में कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम देखने मिलता है। हम सभी जानते हैं कि भारत सरकार के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 125 सीसी से कम इंजन वाले सभी टू व्हीलर्स में अप्रैल 2019 से CBS फीचरजरूरी कर दिया वहीं 125 सीसी और इससे ज्यादा के इंजन वाले टू व्हीलर्स में अप्रैल 2019 से एबीएस जरूरी कर दिया है। ABS की तुलना में यह तकनीक काफी सस्ती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed