{"_id":"5cd53998bdec2207680eaec8","slug":"tata-harrier-rival-mahindra-xuv500-launched-w3-base-variant-know-the-specifications-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब कम कीमत में मिलेगी महिन्द्रा XUV500 एसयूवी, टाटा हैरियर को दी कड़ी चुनौती","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब कम कीमत में मिलेगी महिन्द्रा XUV500 एसयूवी, टाटा हैरियर को दी कड़ी चुनौती
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 10 May 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra XUV500 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिन्द्रा ने टाटा हैरियर को चुनौती देने के लिए अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी महिन्द्रा XUV500 का नया वेरियंट लांच किया है। वहीं नए वेरियंट की कीमत बेहद कम रखी गई है ताकि हैरियर को तगड़ी चुनौती दी जा सके। इस वेरियंट की कीमत हैरियर के बेस वेरियंट से भी कम रखी गई हैं।
नया बेस वेरियंट W3 लांच
2 of 6
Mahindra XUV500
महिन्द्रा ने कम कीमत में नया बेस वेरियंट W3 लांच किया है। यह एंट्री लेवल वेरियंट होगा, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.28 लाख रुपये होगी। एक्सयूवी 500 का W3 वेरियंट असल में W4 वेरियंट है, जो फेसलिफ्ट मॉडल की लांचिंग से पहले आता था। वहीं टाटा हैरियर के बेस वेरियंट की कीमत 12.70 लाख रुपये है।
17 इंच के स्टील अलॉय व्हील्स
3 of 6
Mahindra XUV500 W3
वहीं महिन्द्रा ने नए बेस वेरियंट में कई प्रीमियम फीचर खत्म कर दिए हैं। इसके फ्रंट में क्रोम फिनिश ग्रिल नहीं होंगी। बल्कि केवल ग्रे फिनिश मिलेगी। वहीं पूरी गाड़ी के चारों तरफ काले रंग की प्लास्टिंक क्लैडिंग भी नहीं मिलेगी। 17 इंच के स्टील अलॉय व्हील्स मिलेंगे। पीछे की तरफ वाश और वाइपर नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
W3 वेरियंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स
4 of 6
Mahindra xuv500 W3 Rear
XUV500 के W3 वेरियंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलेंगे, लेकिन एसयूवी में एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप्स नहीं दिए गए हैं। वहीं इंटीरियर ब्लैक फिनिश वाला होगा और सॉफ्ट टच मैटेरियल की जगह हार्ड प्लास्टिक मिलेगा। इस वेरियंट में ऑडियो सिस्टम नहीं दिया गया है और गुरलर फ्रैब्रिक सीटें गई हैं।
विज्ञापन
2.2. लीटर का डीजल इंजन
5 of 6
Tata Harrier SUV
बेस वेरियंट में फ्रंट और रिअर पावर विंडोज, इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल एक्सटीरियर मिरर, मैनुअल एयर कंडीशनिंग, फ्रंट और रिअर एसी वेंट्स, सेंट्रल लॉकिंग और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। XUV500 में 2.2. लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 155 एचपी की पावर और 360 एनएम का टॉर्क मिलेगा। बेस वेरियंट में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि टॉप वेरियंट्स में ऑटोमैटिक गियर बॉस और फोर व्हील ड्राइव सिस्टम का फीचर मिलेता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।