सब्सक्राइब करें

ह्यूंदै की कारें खरीदने का बेहतरीन मौका, कंपनी दे रही 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 10 May 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Hyundai offers upto rs 2 lakh discounts on cars and suv in May, 2019,
Hyundai i20 Paris Motor show

ह्यूंदै भारत में मौजूद अपनी कारों को अपग्रेड करने के साथ नई मॉडल्स भी लांच करने की तैयारी कर रही है। 21 मई को ह्यूंदै की मच-अवेटेड कार वेन्यू की लांचिंग है। वहीं इसके बाद ह्यूंदैं कोना ईवी को लांच किया जाएगा। वहीं कंपनी अपनी कारों पर कई ऑफऱ भी दे रही है। अगर आप ह्यूंदै की कार लेने की सोच रहे हैं, तो इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।  

Trending Videos

सैंट्रो

Hyundai offers upto rs 2 lakh discounts on cars and suv in May, 2019,
santro 2018

डिस्काउंट- 31 हजार तक
पिछले साल 23 अक्टूबर को लांचिंग के बाद से अब तक सैंट्रो 50 हजार यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। पिछले महीने ह्यूंदै अपनी सेंट्रो कार पर 3 ग्राम सोने के सिक्के साथ 20 हजार एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही थी। वहीं इस महीने 11 हजार रुपये का कैशबैक और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूंदै ग्रैंड आई10

Hyundai offers upto rs 2 lakh discounts on cars and suv in May, 2019,
Hyundai Grand i10 India

डिस्काउंट- 96 हजार तक
कंपनी जल्द ही इसका फेसलिफ्ट लांच करने की तैयारी कर रही है, जिसे कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। कंपनी इस कार पर 61 हजार रुपये का कैशबैक और 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाली लोगों और सरकारी कर्मियों को 5000 रुपये का कारपोरेट बोनस मिलेगा।
 

एलीट आई20

Hyundai offers upto rs 2 lakh discounts on cars and suv in May, 2019,
Hyundai Elite i20

डिस्काउंट- 25 हजार तक
इस महीने ह्यूंदै ने अपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक एलीट आई20 पर डिस्काउंट बढ़ा दियया है। पिछले महीने जहां केवल 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस था, वहीं इस महीने 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस के साथ 5 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। आई20 का मुकाबला मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो से है। बलेनो बिक्री के मामले में देश की दूसरे नंबर की कार है, जबकि एलीट आई20 का नंबर सातवां है।
 

विज्ञापन

एलीट आई20 एक्टिव

Hyundai offers upto rs 2 lakh discounts on cars and suv in May, 2019,
Hyundai i20 Active

डिस्काउंट- 20 हजार तक
कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार आई20 के क्रॉसओवर वर्जन आई20 एक्टिव पर भी छूट दे रही है। इसका मुकाबला टोयोटा इटिओस क्रॉस, फिएट एवेंचरा से है। कंपनी इस कार पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।   
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed