सब्सक्राइब करें

बाइक में करवाएंगे मोडीफिकेशन तो खत्म हो जाएगी वारंटी

amarujala.com- written by : अमित द्विवेदी Updated Tue, 18 Apr 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
If you want to keep your bike safe do not go for modification
मोडीफाइड बाइक

अगर आप मोटरसाइकिलों के शौकीन हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आएगी। बहुत से मोटरसाइकिल लवर बाइक खरीदते ही सबसे पहले उसे किसी मोडीफिकेशन वाले वर्कशाप पर ले जाकर तरह-तरह के बदलाव करवा लेते हैं जिससे उनकी बाइक एकदम अलग दिखे। लेकिन आपको बता दें अगर आप अपनी मोटरसाइकिल में मोडीफिकेशन करवाते हैं तो उसकी वारंटी वहीं खत्म हो जाती है। ऐसे में अगर बाइक में कोई दिक्कत आएगी तो कंपनियां उसे सही करके नहीं देंगी न ही किसी खराबी आने पर उनकी जवाबदेही होगी। अगर आप मोडीफिकेशन के विश्‍वास रखते हैं तो जैसा हम बोल रहे हैं वैसा कीजिए। 

Trending Videos
If you want to keep your bike safe do not go for modification
मोडीफाइड बाइक

एग्जॉस्ट से न करें छेड़छाड़
बहुत से लोग एक्जॉस्ट बदलवाकर अपनी बाइक की आवाज को बदल देते हैं। हो सकता है ऐसा करके आपको लोगों का ढेर सारा अटेंशन मिल जाएगा लेकिन कंपनियां अपना अटेंशन आपकी बाइक से हमेशा के लिए हटा लेंगी। इसलिए ध्यान रहे अपनी बाइक के एक्जॉस्ट से अगर आपने छेड़छाड़ की तो फिर कंपनी आपको कोई भी वारंटी नहीं देगी। यह बात बहुत से मोडीफिकेशन वाले पहले ही बता देते हैं पर कुछ लोग पैसा कमाने के जुगाड़ में इस बात का खुलासा नहीं करते। ऐसे में अगर आपको वारंटी से कोई लेना देना नहीं है तो फिर आप अपने शौक के लिए यह काम कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to keep your bike safe do not go for modification
मोडीफाइड बाइक
वर्जिनल व्हील को न बदलवाएं 
बहुत से लोग बड़े पहिए के शौकीन होते हैं और अपनी बाइक में मोटे चौड़े टायर लगवा लेते हैं। आपको बता दें इससे आपको दोहरा नुकसान हो सकता है एक तो ये कि कंपनी इस पर कोई वारंटी नहीं देगी साथ ही अगर आप इंजन क्षमता से ज्यादा भारी टायर अपनी बाइक में लगाएंगे तो बाइक परफॉर्मेंस ठीक उसी तरह से प्रभावित होगा जैसे 200 किलो वजन उठाना आपके लिए मुश्किल होता है। हर इंजन की भार ढोने की एक क्षमता होती है और अगर आप अपने इंजन का ध्यान रखेंगे तो आपकी बाइक लंबे समय तक आपका साथ निभाएगी।
 
If you want to keep your bike safe do not go for modification
मोडीफाइड बाइक
इंजन को एकदम न छुएं 
कई बार मोडीफिकेशन में मोडीफाई करने वाली कंपनियां गाड़ी के इंजन के साथ भी प्रयोग करती हैं। इससे सिर्फ वारंटी ही नहीं बल्कि इंजन की लाइफ भी चली जाती है। एक बार इंजन खोलकर उसके इंजेक्‍शन सिस्‍टम से छेड़छाड़ किया जाता है तो बाइक का माइलेज भी पूरी तरह से प्रभावित होता है। इसलिए ध्यान रहे कि मोडीफिकेशन में इंजन को बलि का बकरा न बनाएं। 

 
विज्ञापन
If you want to keep your bike safe do not go for modification
मोडीफाइड बाइक
ग्राफिक्स के साथ खुलकर खेलें
अगर बाइक में मोडीफिकेशन करवाकर वारंटी जाने का डर है तो आपके लिए सुझाव ये है कि आप अपनी बाइक पर ग्राफिक्स के साथ खेलें और अपनी बाइक को अलग अंदाज दें। यह बहुत सेफ है और इससे बाइक की कोई वारंटी भी नहीं जाती। लेकिन ध्यान रहे उन्हीं ग्राफिक्‍स के तरीकों का प्रयोग करें जिससे बाइक का कलर न उड़े। मोडीफिकेशन करवाने से पहले इंश्योरेंस कंपनी से भी बात करके रखें क्योंकि कई कंपनियां मोडीफाइड बाइक पर इंश्योरेंस का कवर खत्म कर देती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed