सब्सक्राइब करें

Kia Soul: किआ ने भारत में नई टॉलबॉय हैचबैक कार के नाम को कराया रजिस्टर, जानें कब होगी लॉन्च

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 06 Jun 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Kia registers Soul nameplate in India kia soul ev range km kia india upcoming cars
Kia Soul - फोटो : Kia
दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Kia Corporation (किआ कॉर्पोरेशन) भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए कंपनी भारत में अपने व्हीकल लाइनअप में कई नई गाड़ियों को शामिल करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में किआ इंडिया ने भारत में एक नए नाम Soul के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है। बता दें कि Kia Soul अंतरराष्ट्रयी बाजारों में काफी लोकप्रिय कार है। रिपोर्ट के मुताबिक Kia Soul नेमप्लेट को रजिस्टर करने के लिए कंपनी ने अप्रैल में आवेदन किया था। जिसे पिछले महीने मई में पास कर दिया गया है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि दक्षिण कोरियाई कार निर्माता भारत में Kia Soul टॉलबॉय हैचबैक कार लॉन्च करेगी या नहीं। या भविष्य में दूसरों को इस नाम का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए इसे रजिस्टर किया जा रहा है। 


थर्ड-जेनरेशन Kia Soul EV (किआ सोल ईवी) को ऑटो एक्सपो 2020 में भारत में प्रदर्शित किया गया था। यह कार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेट्रोल इंजन के साथ ही सोल-ईवी नाम से एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन में भी बेची जाती है। हालांकि, भारत में हुए ऑटो एक्सपो में इस कार के सिर्फ इलेक्ट्रिक वर्जन को ही शोकेस किया गया था। जिसके बाद से ही इस ईवी के भारतीय बाजार में आने को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। 
Trending Videos
Kia registers Soul nameplate in India kia soul ev range km kia india upcoming cars
Kia Soul - फोटो : Kia
इंजन और पावर
Kia Soul के इंटरनल कंब्शन इंजन मॉडल दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। इसमें 2.0-लीटर नेचुरल एस्पायर्ड और 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। वहीं इस कार के फुल इलेक्ट्रिक वर्जन में दो बैटरी पैक साइज का विकल्प मिलता है। जिसमें 64kWh (लॉन्ग-रेंज) और 39.2kWh (स्टैंडर्ड रेंज) की क्षमता वाले बैटरी पैक मिलते हैं। इसके लॉन्ग रेंज बैटरी पैक के साथ 201 hp का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। जबकि स्टैंडर्ड बैटरी पैक मॉडल के साथ 136 hp का इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia registers Soul nameplate in India kia soul ev range km kia india upcoming cars
Kia Soul - फोटो : Kia
स्पीड और रेंज
कंपनी के मुताबिक Kia Soul ईवी एक बार फुल चार्जिंग के बाद 450 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। वहीं इस की टॉप स्पीड 170 किलोमीटर प्रतिघंटा है। और यह कार सिर्फ 7.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। किआ सोल की बैटरी करीबन 9.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी इस कार को 4 ड्राइविंग मोड्स - इको, इको प्लस, कम्फर्ट और स्पोर्ट में पेश करती है। 
Kia registers Soul nameplate in India kia soul ev range km kia india upcoming cars
Kia Soul - फोटो : Kia
साइज
कार के साइज की बात करें तो Kia Soul कार की लंबाई 4,195 mm, चौड़ाई 1,800 mm और ऊंचाई 1,605 mm है। इस हैचबैक का व्हीलबेस 2,600 mm है। बता दें कि Kia Soul ईवी Hyundai Kona (ह्यूंदै कोना) इलेक्ट्रिक कार से काफी मिलती-जुलती है। 
विज्ञापन
Kia registers Soul nameplate in India kia soul ev range km kia india upcoming cars
Kia Soul - फोटो : Kia
लॉन्चिंग डिटेल्स
हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि किआ सोल भारत में कब लॉन्च की जाएगी या नहीं। इस समय कंपनी भारत में तीन मॉडलों की बिक्री करती है। इसमें सेल्टोस, सोनेट और कार्निवल शामिल हैं। इस बीच, कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई सेल्टोस और सोनेट एसयूवी को पेश किया है। इसके अलावा, 2021 के कंपनी एक ऑल न्यू मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी में है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed