{"_id":"5e9461ed8ebc3e77b31a56e3","slug":"kia-seltos-electric-car-mileage-kia-seltos-electric-car-price-in-india-electric-cars-in-india-electric-vehicles-kia-motors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में हिट हुई Kia Seltos का आएगा इलेक्ट्रिक अवतार, फुल चार्जिंग पर दौड़ेगी 400 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में हिट हुई Kia Seltos का आएगा इलेक्ट्रिक अवतार, फुल चार्जिंग पर दौड़ेगी 400 किमी
Mon, 13 Apr 2020 06:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kia Motors की Compact SUV (कॉम्पैक्ट एसयूवी) Seltos (सेल्टोस) लॉन्चिंग के साथ ही भारतीय कार प्रेमियों के बीच हिट हो गई। शुरुआत से ही इस एसयूवी की डिमांड बहुत ज्यादा देखी गई और इसकी बुकिंग का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर रहा। बहुत थोड़े समय के भीतर, सेल्टोस लंबे समय से इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली और पसंदीदा कार Hyundai Creta (हुंडई क्रेटा) को पछाड़कर बिक्री चार्ट में ऊपर पहुंच गई।
Kia Seltos
- फोटो : Amar Ujala
लॉन्चिंग
भारत में सेल्टोस को मिली शानदार कामयाबी से उत्साहित होकर कंपनी अब इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को Kia सबसे पहले चीन के बाजार में लॉन्च करेगी। चीन में यह कार इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च की जा सकती है। इसके बाद Seltos के इलेक्ट्रिक वर्जन को एशिया के अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है कि भारत में इस कार को कब लॉन्च किया जाएगा।

Kia Seltos Launch
- फोटो : AmarUjala
रेंज
इलेक्ट्रिक Seltos में 64kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कार का इलेक्ट्रिक मोटर 204bhp का पावर पैदा कर सकता है। एक बार फुल चार्जिंग होने पर यह कार 400km की दूरी तय कर सकती है।

Kia seltos drive review
- फोटो : kia motors
सेल्टॉस का प्रदर्शन
किआ मोटर्स इंडिया ने भारत में अपने सबसे पहले उत्पाद के रूप में Seltos को अगस्त 2019 में लॉन्च किया था। इस कार को भारत में बहुत सफलता मिला। सेल्टॉस में 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 138hp का पावर और 242Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

Auto Expo 2020 Kia Sonet
- फोटो : Social Media
Kia Sonet की लॉन्चिंग
Kia Motors ने 2020 Auto Expo (ऑटो एक्सपो) में Sonet concept SUV से पर्दा उठाया था। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता इसी साल 2020 के मध्य में Sonet SUV के प्रॉडक्शन वर्जन का वर्ल्ड प्रीमियर कर सकती है। इसमें बड़े व्हील्स, चमकदार पेंट और छोटे ORVMs दिए गए हैँ। 2020 के मध्य में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, कंपनी ने इसे अगस्त में बाजार में लॉन्च करना तय किया है। Kia Motors ने अगस्त 2019 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Kia Seltos को लॉन्च किया था। इसी के साथ कंपनी ने भारतीय कार बाजार में एंट्री की थी। इसलिए Kia Motors ने तय किया है कि अगस्त 2020 में भारत आने की पहली सालगिरह के मौके को Kia Sonet को लॉन्च कर जश्न मनाएगी।