{"_id":"5f635c348ebc3e0f4468ab15","slug":"kia-sonet-suv-to-be-launched-on-18-september-in-india-know-expected-price-features-engine-specifications-and-mileage-in-petrol-engine-kia-sonet-mileage-details-imt-petrol-automatic-and-diesel-automatic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडिया की 'मोस्ट अवेटेड कार' शुक्रवार को हो रही है लॉन्च, क्या वाकई होगी आपके बजट में, जानिए","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इंडिया की 'मोस्ट अवेटेड कार' शुक्रवार को हो रही है लॉन्च, क्या वाकई होगी आपके बजट में, जानिए
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motrors
भारत की सबसे बहुप्रतीक्षित कारों में से एक Kia Sonet (किआ सोनेट) आखिरकार शुक्रवार, 18 सितंबर को लॉन्च हो रही है और इसके साथ ही इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। यह लोकप्रिय SUV Seltos (सेल्टोस) और लक्जरी MPV Carnival (कार्निवल) के बाद Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) का भारत में तीसरा उत्पाद होगा। सोनेट की एंट्री भारतीय कार बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में हो रही है और यहां इसका मुकाबला Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) जैसी कारों से होगा।
Trending Videos
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
इस कार की के प्रति लोगों की दीवानी का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 6,523 ग्राहकों ने Kia Sonet को बुक किया है। ग्राहकों 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर Kia के सभी आधिकारिक डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। किआ सोनेट एसयूवी में दिए जाने वाले फीचर्स की वजह से यह कार पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन जिस सेगमेंट में यह आ रही है वहां अपने लिए जगह बनाने इसकी कीमत क्या रखी जाएगी, यह बहुत अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
रिपोर्ट के मुताबिक किआ मोटर्स के कई डीलरों से मिले इनपुट्स के आधार पर, यह उम्मीद की जा सकती है कि भारत में Sonet की कीमत 7 लाख से शुरू हो सकती है। यह दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत होगी। लेकिन वास्तव में इस सेगमेंट में असरदार छाप छोड़ने और ज्यादा आक्रामक एंट्री प्राइस टैग के लिए किआ सोनेट की कीमत लगभग 6.70 लाख रुपये से 6.80 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। बेशक, यह कीमत भविष्य में बढ़ सकती है क्योंकि Seltos के मामले में Kia ने इसी तरह की रणनीति का इस्तेमाल किया था। इसके लॉन्च के कुछ महीनों के भीतर ही इंट्रोडक्टरी ऑफर के खत्म होते ही एसयूवी की कीमत मामूली बढ़ोतरी कर दी गई थी।
Kia Sonet
- फोटो : Kia Motors
7 लाख की अपेक्षित एंट्री लेवल कीमत से सोनेट को अपने प्रतिद्वंद्वियों जैसे मारुति विटारा ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और टाटा नेक्सन पर बढ़त बनाने में मदद मिलेगी। इन सभी की कीमत थोड़े ज्यादा से शुरू होती है। मारुति विटारा ब्रेजा की कीमत 7.34 लाख रुपये, महिंद्रा एक्सयूवी 300 की कीमत 7.95 लाख रुपये और टाटा नेक्सन की कीमत 6.99 लाख के थोड़े ऊंचे प्राइस टैग से शुरू होती है। यह सभी दिल्ली में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।
विज्ञापन
Kia Sonet Rear
- फोटो : For Refernce Only
कुल मिलाकर कह सकते हैं कि इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि किआ सोनेट को ह्यूंदै वेन्यू की बराबरी में पेश करे, जो इस समय इस सेगमेंट की लीडर है और इसकी कीमत 6.70 लाख रुपये है।
सोनेट को सेल्टोस की तरह ही डुअल ट्रिम में उपलब्ध कराया जाएगा- GT Line (जीटी लाइन) और Tech Line (HT Line) [टेक लाइन (एचटी लाइन)]। GT Line तीन वेरिएंट्स - GTK, GTX और GTX+ में आएगी, वहीं Tech Line को चार ट्रिम्स- HTE, HTK, HTX और HTX+ में पेश किया जाएगा। टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 13 लाख रुपये तक जा सकती है।
सोनेट को सेल्टोस की तरह ही डुअल ट्रिम में उपलब्ध कराया जाएगा- GT Line (जीटी लाइन) और Tech Line (HT Line) [टेक लाइन (एचटी लाइन)]। GT Line तीन वेरिएंट्स - GTK, GTX और GTX+ में आएगी, वहीं Tech Line को चार ट्रिम्स- HTE, HTK, HTX और HTX+ में पेश किया जाएगा। टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 13 लाख रुपये तक जा सकती है।