दक्षिण कोरियाई ह्यूंदै मोटर्स के स्वामित्व वाली कंपनी किआ मोटर्स ने देश में अपनी पहली मीडियम रेंज कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सेल्टोस लॉन्च कर दी है। इस कार को अभी तक 32 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। खास बात यह है कि कीमत के मामले में यह ह्यूंदै क्रेटा और एमजी हेक्टर को कड़ी टक्कर दे रही हैं। कंपनी ने इसके बेस वेरियंट की कीमत 9.69 लाख रुपये रखी है। आइए जानते हैं सेल्टोस के बेस वेरियंट HTE में क्या फीचर मिलते हैं।
Kia Seltos SUV के सस्ते बेस वेरियंट में मिलते हैं ये फीचर, Creta और Hector से कम है कीमत
एक्सटीरियर
कीमतों की लिहाज से सेल्टोस अपनी पेरेंट कंपनी ह्यूंदै की क्रेटा के बेस वेरियंट से तकरीबन 31 हजार रुपये सस्ती है। वहीं एमही हेक्टर से तकरीबन ढाई लाख रुपये सस्ती है। किआ सेल्टोस के बेस वेरियंट THE के एक्सटीरियर में क्राउन ज्वैल एलईडी हेडलाइट की जगह प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं। वहीं इसमें हार्टबीट एलईडी डीआरएल, फॉग लैंप, टर्न सिग्नल्स के साथ इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ORVM (आउटसाइड रिअर व्यू मिरर) और रूफ रेल्स जैसे फीचर नहीं मिलते। इसमें अलॉय व्हील्स की जगह 16 इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं, वहीं फ्रंट और रिअर बंपर में फॉक्स स्किड प्लेट्स मिलती है, जो एसयूवी लुक को प्रीमियम बनाती है।
इंटीरियर फीचर्स
किआ सेल्टोस एचटीई में 3.8 इंच डिस्प्ले के साथ 2डिन म्यूजिक सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्ट्विटी और चार स्पीकर मिलते हैं। वहीं दूसरे फीचर्स बात करें, तो बेस मॉडल में सभी दरवाजों में पावर विंडो, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, रिअर एलसी वेंट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, कीलेस एंट्री जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं इसमें मैनुअली ड्राइवर सीट हाइड एडजस्ट और टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स
सेल्टोस के बेस वेरियंट में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट वार्निंग सिस्टम, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं।
इंजन स्पेसिफिकेशन
किआ सेल्टोस HTE वेरियंट में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो सिक्स स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 113 बीएचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह इंजन 16.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज दैता है। वहीं इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं बेस वेरियंट यह सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।