सब्सक्राइब करें

4500 रुपये में मिली बाइक पर चलने वाले 'माही' की मोटरसाइकिलों की कहानी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 16 Aug 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni Motorcycles collections
Mahendra Singh Dhoni Bike Collection - फोटो : Amar Ujala

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने अपने संयास का एलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया है। धोनी जिन्हें प्यार से उनके फैन्स Mahi (माही) बुलाते हैं, उनके क्रिकेट करियर के बारे में शायद ही किसी को बताने की जरूरत है। क्रिकेट के मैदान पर जीत के कई रिकॉर्ड बनाने वाले धोनी को बाइक्स से काफी लगाव है। आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के बाइक्स और उनसे जुड़ी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको माही की सबसे पहली मोटरसाइकिल के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर।

Trending Videos
Mahendra Singh Dhoni Motorcycles collections
Mahendra Singh Dhoni Bike Collection - फोटो : Social Media

17 नवंबर 2008


एक समय था जब धोनी और युवराज की जोड़ी ने पूरी दुनिया फतह कर ली थी। दोनों की दोस्ती को लेकर कई कहानियां हैं। ऐसा ही एक वाक्या लोगों को तब देखने को मिला, जब इंदौर ODI में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद धोनी ग्राउंड पर युवराज के साथ बाइक चलाते नजर आए थे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी बाइक चला रहे हैं और युवराज सिंह पीछे की सीट पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni Motorcycles collections
Mahendra Singh Dhoni Bike Collection - फोटो : Social Media

31 जनवरी 2007


वडोदरा ODI में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच जब खत्म हुआ, तब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी बाइक चलाते नजर आए थे। इस बार उनके पीछे की सीट पर इरफान पठान और रॉबिन उथप्पा बैठे थे।

Mahendra Singh Dhoni Motorcycles collections
Mahendra Singh Dhoni - फोटो : Instagram

Rajdoot (Yamaha RD350)


बाइक के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी की सबसे पहली बाइक Rajdoot (Yamaha RD350) थी। जानकारी के मुताबिक धोनी को यह बाइक 4,500 रुपये में मिली थी।

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni Motorcycles collections
Mahendra Singh Dhoni Bike Collection - फोटो : Social Media

Ninja ZX-14R


Kawasaki Ninja ZX-14R की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 16.80 लाख रुपये है। यह पावरफुल इंजन वाली सुपरबाइक है, जिसमें पावर के लिए 1441 सीसी का 4-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 197.39 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। यह बाइक रफ्तार के मामले में भी बेमिसाल है। इसकी टॉप स्पीड 335 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed