Hyundai Venue को चोरी से बचाएगा यह खास फीचर, स्मार्टफोन से कर सकेंगे कंट्रोल
इंडिया में लान्चिंग 21 मई, 2019
ह्यूंदै की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी लगातार इस एसयूवी की टेस्टिंग में जुटी गुई है, और हाल ही में इसे नैनीताल में भी स्पॉट किया गया। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वेन्यू की लान्चिंग डेट का भी खुलासा हो गया है। वेन्यू को 17 अप्रैल से शुरू होने वाली न्यू यार्क मोटर शो में इंटरनेशनल डेब्यू किया जाएगा। वहीं इंडिया में इसकी लान्चिंग 21 मई, 2019 को होगी।
पहली बार इस सेगमेंट में फीचर से लैस एसयूवी
हालांकि सब-कॉम्पैक्ट कैटेगरी में वेन्यू की एंट्री काफी देरी से हो रही है, लेकिन इस कार में इतने फीचर दिए जा रहे हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार में दिखेंगे। वेन्यू का मुकाबला इस सेगमेंट से पहले से अपना सिक्का जमा चुकी विटारा ब्रेजा, महिन्द्रा एक्यूवी 300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन से है।
वेन्यू में 33 कनेक्टेड फीचर्स
हाल ही में वेन्यू की लीक इमेज में खुलासा हुआ है कि एसयूवी में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा होगा। इसके अलावा वेन्यू में पहली बार ‘ब्लूलिंक’ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का फीचर होगा। वहीं कार के 33 कनेक्टेड फीचर्स में अकेले 10 खासतौर पर भारत के लिए तैयार किए गए हैं। इन फीचर्स को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए डेवलेप किया गया है। इनमें ज्यो फेंसिंग, स्पीड अलर्ट्स, एसओएस, पैनिक नोटिफिकेशंस, डेस्टिनेशन शेयरिंग और रोड साइड असिस्टेंस जैसे फीचर होंगे।
स्मार्टफोन से होगी स्टार्ट
इसके अलावा इसमें वॉयस गाइडेंस और वॉयस रिकग्नाइजेशन का फीचर होगा, जो खासतौर पर भारत में बोली जाने वाली इंग्लिश को आसानी से समझ लेगा। भारत में विभिन्न हिस्सों में अंग्रेजी बोली जाती है और सबका उच्चारण अलग-अलग होता है। साथ ही वेन्यू में क्लाइमेट कंट्रोल, हॉर्न और हेडलैंप्स, व्हीकल स्टेटस, इंजन स्टार्ट और स्टॉप के लिए अलग से रिमोट कंट्रोल होगा। जिससे इन फीचरों को कंट्रोल किया जा सकेगा। खास बात यह होगी कि आपके स्मार्टफोन को ही रिमोट कंट्रोल बनाया जा सकेगा।