सब्सक्राइब करें

Maruti की इन CNG कारों में मिलता है धांसू माइलेज, जानें किसकी कीमत है सबसे कम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki best mileage car in india maruti suzuki cng cars mileage best mileage maruti cng cars maruti suzuki cng cars mileage maruti suzuki S presso Alto Eeco WagonR Celerio Ertiga
Maruti Suzuki Cars - फोटो : For Representation Only
महामारी के मद्देनजर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और सार्वजनिक परिवहन में सफर करने से परहेज करेंगे। ऐसे में निजी वाहनों की मांग में तेजी आ सकती है। हाल में हुए कई सर्वे और अध्ययनों में इस बात के संकेत मिले हैं कि इन बदली परिस्थितियों में लोग निजी वाहन के इस्तेमाल को प्राथमिकता देंगे। लेकिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम भी ग्राहकों की चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। ऐसे में अगर एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कम खर्च में ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कारों के बारे में। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) का दावा है कि फैक्टरी फिटेड CNG वाहन ग्राहकों को शानदार परफॉर्मेंस, सुरक्षा और बेहतर माइलेज देते हैं। कंपनी की फैक्टरी फिटेड S-CNG टेक्नॉलॉजी वाली गाड़ियां डुअल इंटरडिपेंडेंट ECU, डुअल सोलेनॉयड सिस्टम और लीक प्रूफ टैंक डिजाइन के साथ आती हैं। वहीं इनमें व्हीकल इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम लगा होता है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है। पेट्रोल-डीजल के मुकाबले CNG वाहनों में कर्म खर्च में ज्यादा माइलेज मिलता है। सीएनजी वाहनों को पसंद किए जाने की यह सबसे बड़ी वजह है। यहां जानिए मारुति सुजुकी की CNG कारों और उनके माइलेज के बारे में। 
Trending Videos
maruti suzuki best mileage car in india maruti suzuki cng cars mileage best mileage maruti cng cars maruti suzuki cng cars mileage maruti suzuki S presso Alto Eeco WagonR Celerio Ertiga
Maruti Suzuki S-Presso S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki
S-Presso
Maruti Suzuki ने अपनी बहुप्रतीक्षित माइक्रो एसयूवी बजट कार S-Presso को CNG वर्जन के साथ लॉन्च किया है। Maruti S-Presso में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सीएनजी वेरिएंट में फैक्टी फिटेड सीएनजी किट दी गई है। पेट्रोल वर्जन में यह इंजन 67hp का पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, सीएनजी मोड पर यह इंजन 58hp का पावर और 78Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Maruti S-Presso S-CNG को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.84 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने S-Presso VXI वेरिएंट में भी सीएनजी का ऑप्शन दिया है। मारुति का दावा है कि S-Presso CNG 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki best mileage car in india maruti suzuki cng cars mileage best mileage maruti cng cars maruti suzuki cng cars mileage maruti suzuki S presso Alto Eeco WagonR Celerio Ertiga
Maruti Suzuki Alto CNG - फोटो : Amar Ujala
Alto
Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी अल्टो) एंट्री लेवल सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। यह कार फैक्टरी फिटेड CNG के साथ दो वेरिएंट- LXI और LXI (O) में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 4.32 लाख और 4.36 लाख रुपये है। Alto CNG का माइलेज 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। 
maruti suzuki best mileage car in india maruti suzuki cng cars mileage best mileage maruti cng cars maruti suzuki cng cars mileage maruti suzuki S presso Alto Eeco WagonR Celerio Ertiga
Maruti Suzuki WagonR BS6 S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki
WagonR
Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगन-आर) कंपनी की लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक कार है। वैगन-आर भी फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। वैगन-आर की कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होती है। WagonR CNG वेरिएंट 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
maruti suzuki best mileage car in india maruti suzuki cng cars mileage best mileage maruti cng cars maruti suzuki cng cars mileage maruti suzuki S presso Alto Eeco WagonR Celerio Ertiga
Maruti Suzuki Celerio CNG - फोटो : For Representation Only
Celerio
Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सिलेरियो) कार दो वेरिएंट- VXI और VXI (O) में फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। Celerio सीएनजी मॉडल की कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है। Maruti Celerio CNG वेरिएंट 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed