सब्सक्राइब करें

वो पेड़, जिसे काटने पर बहने लगता है इंसानों जैसा खून, लोग मानते हैं 'जादुई'

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
South African Bloodwood Tree also known as Pterocarpus angolensis Bleeds Just Like Humans
ब्लडवुड ट्री - फोटो : Social media

अक्सर हमें सुनने को मिलता है कि पेड़-पौधों में भी जान होती है, वो भी इंसानों की तरह सांस लेते हैं, लेकिन लोग उन्हें काटते समय ये बात भूल जाते हैं। अब जरा सोचिए कि अगर आपने कोई पेड़ काटा और उससे इंसानों की तरह की लाल रंग का खून निकलने लगे तो? यकीनन आप ऐसा नजारा देखकर डर जाएंगे, क्योंकि इसकी उम्मीद आपने कभी ही नहीं होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे काटने पर इंसानों की तरह की खून निकलता है। ज्यादातर लोग तो इस पेड़ के बारे में जानते भी नहीं हैं, लेकिन जो जानते हैं वो इसे 'जादुई' मानते हैं। 

Trending Videos
South African Bloodwood Tree also known as Pterocarpus angolensis Bleeds Just Like Humans
ब्लडवुड ट्री - फोटो : Social media

दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले इस बेहद ही खास और अनोखे पेड़ को लोग 'ब्लडवुड ट्री' के नाम से जानते हैं। इसे और भी कई नामों से जाना जाता है, जैसे कि- किआट मुकवा, मुनिंगा। इसका वैज्ञानिक नाम 'सेरोकारपस एंगोलेनसिस' है। यह अनोखा पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South African Bloodwood Tree also known as Pterocarpus angolensis Bleeds Just Like Humans
ब्लडवुड ट्री - फोटो : Social media

ऐसा नहीं है कि 'ब्लडवुड ट्री' को सिर्फ काटने पर ही खून निकलता है। इसकी अगर डाली टूट भी जाए तो भी उस जगह से खून निकलने लगता है। असल में यह गहरे लाल रंग का एक तरल पदार्थ होता है, जो देखने में बिल्कुल खून जैसा होता है। 

South African Bloodwood Tree also known as Pterocarpus angolensis Bleeds Just Like Humans
ब्लडवुड ट्री का फूल - फोटो : Social media

इस अनोखे पेड़ की लंबाई 12 से 18 मीटर तक होती है। पेड़ के ऊपर पत्तों और टहनियों का आकार इस तरीके से बना होता है जैसे वहां कोई छतरी लगी हो। इसके पत्ते काफी घने होते हैं और इसपर पीले रंग के फूल खिलते हैं। इसकी लकड़ी से काफी महंगे-महंगे फर्नीचर बनाए जाते हैं। इसकी लकड़ी का खासियत ये है कि वो आसानी से मुड़ जाती है और ज्यादा सिकुड़ती भी नहीं।  

विज्ञापन
South African Bloodwood Tree also known as Pterocarpus angolensis Bleeds Just Like Humans
ब्लडवुड ट्री - फोटो : Social media

लोग इसे जादुई पेड़ भी मानते हैं, क्योंकि इसका इस्तेमाल दवाई के रूप में भी किया जाता है। यह इंसानों के खून संबंधी बीमारियों को ठीक कर देता है। इसमें दाद से लेकर आंखों की परेशानी, पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों को भी ठीक करने की ताकत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed