सब्सक्राइब करें

Maruti Dzire CNG: मारुति जल्द ला रही है सेडान डिजायर का सीएनजी मॉडल, चल रही है टेस्टिंग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki dzire cng model coming soon maruti suzuki cng cars list 2021
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों की वजह से आम उपभोक्ता परेशान हैं। ग्राहक अपने बिगड़ते बजट को संभालने के लिए अब CNG (सीएनजी) गाड़ियों की ओर रूख कर रहे हैं। लिहाजा बीते कुछ समय के दौरान सीएनजी कारों की मांग में तेजी देखी जा रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के व्हीकल पोर्टफोलियो में यूं तो कई सीएनजी कारें मौजूदा हैं। लेकिन अब कंपनी अपने सीएनजी लाइन-अप को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इसके साथ ही मारुति सुजुकी अगले कुछ वर्षों के दौरान कई नए सीएनजी कारों को लाने की तैयारी में है। कंपनी अपने कई मॉडल्स को फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट्स के साथ उतारेगी। 


मारुति इस समय अपने 6 पैसेंजर व्हीकल्स WagonR (वैगनआर), Celerio (सेलेरियो), S-Presso (एस-प्रेसो), Ertiga (अर्टिगा), Alto 800 (ऑल्टो 800) और Eeco (ईको) को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट्स के साथ बेचती है। अब मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट सेलिंग सब-4-मीटर (4 मीटर से छोटी) कार Maruti Dzire (मारुति डिजायर) को जल्द ही CNG वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। Maruti Dzire CNG कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।  
Trending Videos
maruti suzuki dzire cng model coming soon maruti suzuki cng cars list 2021
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
मारुति सुजुकी डिजायर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5,98,000 रुपये है। फिलहाल कंपनी डियाजर के डीजल मॉडल का उत्पादन नहीं करती है। कंपनी का दावा है कि मारुति डिजायर 24 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने की क्षमता रखती है। बता दें, मारुति सुजुकी ने पिछले साल 1 अप्रैल, 2020 को लागू हुए बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के बाद से मारुति सुजुकी डिजायर के डीजल इंजन को बंद कर दिया था। 

डीजल इंजन को बंद करने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मारुति सुजुकी अल्टरनेट फ्यूल ऑप्शंस पर विचार कर रही है। मारुति सिर्फ सीएनजी ही नहीं, बल्कि अपने भारत में अपने उत्पाद लाइनअप को मजबूत बनाने के लिए हाइब्रिड इंजन देने की भी योजना पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki dzire cng model coming soon maruti suzuki cng cars list 2021
Maruti suzuki dzire
सीएनजी इंजन वाले वाहन में पेट्रोल या डीजल इंजन की तुलना में पावर नहीं मिलता है। हालांकि, सीएनजी कारें काफी अधिक ईंधन दक्षता प्रदान करती है। यानी सीएनजी वाहनों में पेट्रोल-डीजल इंजन की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलता है। इसके अलावा, सीएनजी से चलने वाली कारों की रनिंग कॉस्ट पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों के मुकाबले काफी कम होती है। 
maruti suzuki dzire cng model coming soon maruti suzuki cng cars list 2021
Maruti Dzire
जिसे देखते हुए ग्राहक रेगुलर पेट्रोल और डीजल कारों के तुलना में सीएनजी कारों का विकल्प चुन रहे हैं। कोरोना महामारी के संकट के बावजूद, मारुति सुजुकी 2020 में भारत में 1.58 लाख सीएनजी कारों की बिक्री करने में कामयाब रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी की इस वित्त वर्ष में करीब 2.5 लाख सीएनजी कारों के उत्पादन की योजना है।
विज्ञापन
maruti suzuki dzire cng model coming soon maruti suzuki cng cars list 2021
Maruti Suzuki Dzire
मारुति अगले कुछ महीनों में Dzire CNG मॉडल को लॉन्च कर सकती है। मारुति डिजायर सीएनजी का मुकाबला Hyundai Aura सीएनजी से होगा। इसके साथ ही, नजदीकी भविष्य में मारुति सुजुकी स्विफ्ट का भी सीएनजी वेरिएंट ला सकती है। मारुति सुजुकी की सीएनजी कारें ड्यूल इंटरडिपेंडेंट ईसीयू से लैस हैं और सीएनजी से ईंधन के बीच तत्काल स्विच के लिए ऑटो-मोड के साथ एक चेंज-ओवर स्विच के साथ आती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed