{"_id":"5f2a5f5c2bb4346bdb703755","slug":"maruti-suzuki-s-cross-petrol-2020-launched-in-india-with-automatic-transmission-maruti-suzuki-s-cross-new-model-2020-maruti-suzuki-s-cross-bs6-petrol-mileage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki 2020 S-Cross पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च, Creta और Seltos से सस्ती, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki 2020 S-Cross पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च, Creta और Seltos से सस्ती, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki 2020 S-Cross Petrol
- फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन
Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने S-Cross (एस-क्रॉस) एसयूवी का बहुप्रतीक्षित बीएस6 मानकों वाला पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिया है। मारुति ने इस कार को पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित किया गया था। कंपनी की पहले की योजनाओं के मुताबिक Maruti Suzuki 2020 S-Cross को मार्च 2020 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हुई।
Trending Videos
मारुति की नेक्सा रेंज से पहली पेशकश के रूप में S-Cross को साल 2015 में लॉन्च किया गया था। और आज, यह नेक्सा के जरिए ऑनलाइन लॉन्च होने वाली पहली कार बन गई है। 2015 में लॉन्च के समय, इसे दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया था, जिनमें से दोनों फिएट से ली गईं डीजल यूनिट्स थीं। इनमें मारुति की मुख्य डीजल मोटर 1.3L डीजल और अधिक शक्तिशाली 1.6L डीजल मोटर शामिल हैं।
इस एसयूवी की शुरुआती बिक्री अच्छी थी, हालांकि क्रेटा जैसे अन्य प्रतिद्वंद्वियों के लॉन्च के बाद बाजार में एस-क्रॉस की पकड़ ढीली हो गई। अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए, मारुति ने बाद में 1.6L डीजल इंजन ऑप्शन को बंद कर दिया था।
अब, बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के लागू हो जाने के बाद, मारुति ने डीजल इंजन मोटर से दूर रहने का फैसला किया है। इसलिए, अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) को सिर्फ पेट्रोल इंजन में बनाने के फैसले के बाद, मारुति ने S-Cross के एक पेट्रोल वर्जन में लाने का फैसला किया।

इंजन
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल 4 वेरिएंट्स - Sigma, Delta, Zeta और Alpha में लॉन्च की गई है। कार को रोहतक में कंपनी की आरएंडडी सुविधा में बड़े पैमाने पर परीक्षण किया गया है, खासकर यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह देश में नए सुरक्षा मानदंडों को पूरा करती है। S-Cross में 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड भी दिया गया है, जो पहले से ही मारुति की दूसरी कारों जैसे कि Ciaz (सियाज), XL6 (एक्सएल6), Ertiga (एर्टिगा) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) में भी दी जाती है। यह इंजन 105 hp का पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि 1.3 लीटर BS4 डीजल इंजन 90 hp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था।

स्मार्ट हाइब्रिड में मिलेगा ज्यादा माइलेज
मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन, टॉर्क असिस्ट फंक्शन, और इंजन आइडल स्टॉप / स्टार्ट फीचर शामिल है। यह ड्राइविंग के ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। टॉर्क असिस्ट एक्सट्रा पावर देकर एक्सेलेरेशन को बढ़ाता है, जबकि इंजन आइडल स्टार्ट / स्टॉप फीचर तेज बचाएगा। ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन काइनेटिक एनर्जी को बिजली में बदलता है, जो बैटरी को रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

वेरिएंट्स और फीचर्स
मारुति ने डीजल एस-क्रॉस में मिलने वाले ट्रिम्स को जारी जारी रखने का फैसला किया है। इनमें अल्फा, जेटा, डेल्टा और सिग्मा शामिल हैं। डीजल मॉडल की तरह ही एस-क्रॉस पेट्रोल में क्रूज कंट्रोल, ऑटो ओआरवीएम, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट, ऑटोमैटिक एसी जैसे प्रमुख फीचर्स मिलती रहेंगी

मुकाबला
S-Cross पेट्रोल का भारतीय बाजार में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टॉस), Nissan Kicks (निसान किक्स) और Renault Duster (रेनॉ डस्टर) जैसी एसयूवी कारों से मुकाबला होगा।

कीमत
सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम की हैं।
| Manual Petrol S-Cross वेरिएंट | मैनुअल गियरबॉक्स (रुपये) | ऑटोमैटेकि गियरबॉक्स (रुपये) |
| Sigma | 8,39,000 | -- |
| Delta | 9,60,000 | 10,83,500 |
| Zeta | 9,95,000 | 11,18,500 |
| Alpha | 11,15,500 | 12,39,000 |
सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम की हैं।
S-Cross पेट्रोल प्राइस कंपेरिजन
Maruti Suzuki S-Cross 1.5-लीटर पेट्रोल मैनुअल कीमत: 8.39 लाख रुपये - 11.15 लाख रुपये
Hyundai Creta 1.5-लीटर पेट्रोल मैनुअल कीमत: 9.9 लाख रुपये - 13. 5 लाख रुपये
Kia Seltos 1.5-लीटर पेट्रोल मैनुअल कीमत: 9.89 लाख रुपये - 13.34 लाख रुपये
सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं।

S-Cross पेट्रोल ऑटोमैटिक (AT) प्राइस कंपेरिजन
Maruti Suzuki S-Cross 1.5-लीटर पेट्रोल AT कीमत: 10.8 लाख रुपये - 12.4 लाख रुपये
Hyundai Creta 1.5-लीटर पेट्रोल CVT कीमत: 14.9 लाख रुपये - 16.1 लाख रुपये
Kia Seltos 1.5-लीटर पेट्रोल CVT कीमत: 14.3 लाख रुपये