सब्सक्राइब करें

Maruti से लेकर Hyudai की लॉन्च होने जा रही इन कारों को देख आप भी होंगे बेकरार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 28 Sep 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
Maruti to Hyundai Upcoming Cars Launches in September-October 2019 in India
Maruti Suzuki New spresso interiors revealed - फोटो : carwale

देश में 29 सितंबर से नवरात्रि शुरू होने जा रही है और इसी के साथ फेस्टिव सीजन की होगी शुरुआत। ऐसे में कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए बेस्ट डिस्काउंट के साथ ही नई-नई कारें भी लॉन्च करने जा रही हैं। जी हां अगर आप भी इन दिनों एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट को जरूर देखें क्योंकि हम आपको बता रहे हैं उन कारों के बारे में जो इस फेस्टिव सीजन धूम मचाने जा रही हैं।

Trending Videos

Tata Tiago Wiz

Maruti to Hyundai Upcoming Cars Launches in September-October 2019 in India
Tata Tiago Wiz - फोटो : Social

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कार टियागो का विज एडिशन अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी में है। नया एडिशन मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी होगा। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.05 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। यानी इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। टियागो विज एडिशन में सिर्फ कॉस्मेटिक अपडेट्स देखने को मिलेंगे। इसमें कंट्रास्ट ब्लैक रूफ, ग्रिल और अलॉय वील्ज पर ऑरेंज हाइलाइट्स और ऑरेंज विंग मिरर कैप्स होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Datsun Go और Go Plus, CVT

Maruti to Hyundai Upcoming Cars Launches in September-October 2019 in India
datsun go plus

Datsun भी अपनी Go और Go Plus को  CVT ट्रांसमिशन के साथ अक्टूबर महीने में लॉन्च करने जा रही है, इन दोनों मॉडल्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि ये दोनों कारें अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कारें हैं जो CVT गियरबॉक्स के साथ आ रही हैं। जबकि इसी सेगमेंट की अन्य कारें AMT गियरबॉक्स से लैस हैं । दोनों कारें 1.2-लीटर वाले पेट्रोल इंजन से लैस होंगी। सीवीटी के ऑप्शन दोनों कारों के टॉप वेरियंट्स T और T (O) में मिलेंगे।  माना जा रहा है कि मैन्युअल ट्रांसमिशन के मुकाबले इनकी कीमत करीब 50,000 रुपये ज्यादा हो सकती हैं।

  Hyundai Elantra

Maruti to Hyundai Upcoming Cars Launches in September-October 2019 in India
New 2019 ELANTRA - फोटो : Amar Ujala

Hyundai मिड-साइज सेडान कार सेगमेंट में अपनी अपडेटेड Elantra को 3 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। नई Elantra में इस बार काफी कुछ नए बदलाव किये जायेंगे साथ ही कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया जायेगा। हाल ही में कंपनी ने इसकी फोटो जारी की हैं। नया मॉडल इस बार काफी शार्प और लग्जरी होगा। इसमें 2.0-लीटर का बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलेगा। नया मॉडल मौजूदा मॉडल से थोड़ा महंगा होगा।

विज्ञापन

Renault KWID

Maruti to Hyundai Upcoming Cars Launches in September-October 2019 in India
New Kwid - फोटो : Social

रेनॉ अपनी पॉप्युलर हैचबैक कार KWID का नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है, सोर्स के मुताबिक कंपनी इसे 1 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है। नई फेसलिफ्ट क्विड की डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं।  कंपनी ने इसमें ट्राइबर वाला 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल किया है। गाड़ी के इंजन में तो कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। नई KWID में 0.8-लीटर और 1.0 लीटर के दो पेट्रोल इंजन मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed