{"_id":"5cd91f5cbdec22073561b846","slug":"maruti-vitara-brezza-rival-mahindra-xuv300-suv-could-launch-in-bs-6-engine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए इंजन के साथ जल्द लांच होगी Mahindra XUV300, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नए इंजन के साथ जल्द लांच होगी Mahindra XUV300, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 13 May 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra XUV300-1
Link Copied
महिन्द्रा XUV300 एसयूवी पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपनी इस नई एसयूवी के इंजन को नए उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपग्रेड कर सकती है। महिन्द्रा की नई एसयूवी दो इंजन ऑप्शन पेट्रोल और डीजल के साथ आती है। वहीं सब-4 मीटर सेगमेंट में विटारा के बाद दूसरे नंबर पर है।
Trending Videos
बीएस-6 इंजन के साथ हुई स्पॉट
2 of 5
mahindra xuv300 bs6 test
महिन्द्रा ने एक्सयूवी 300 को इस साल 14 फरवरी को लांच किया था, लांचिंग के बाद से सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में हलचल मच गई। वहीं अब महिन्द्रा अपनी इस कार को बीएस-6 इंजन के साथ लांच करने वाली है। हाल ही में बीएस-6 इंजन के साथ महिन्द्रा की इस एसयूवी को चेन्न्ई में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल 2020 से लागू होने हैं बीएस-6 मानक
3 of 5
mahindra xuv300 bs6
खबरें है कि इस कार के नए इंजन को महिन्द्रा के चेन्नई स्थित रिसर्च एवं डेवलेपमेंट फैसिलिटी में डिजाइन किया गया है। नए बीएस-6 मानक अगले साल अप्रैल 2020 से लागू होने हैं। खबरों के मुताबिक फिलहाल स्पॉट की गई एक्सयूवी 300 में बीएस-6 डीजल इंजन लगा हुआ है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि पेट्रोल इंजन भी बीएस-6 में अपग्रेड किया जाएगा।
एएमटी फीचर के साथ जल्द होगी लांच
4 of 5
XUV300 Launch Picture 01
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन आता है, जो 2750 आरपीएम पर 116.5 पीएस की पावर और 2500 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन महिन्द्रा की एमपीवी कार मराजो में भी लगाया गया है। वहीं एक्सयूवी 300 का 1.2 लीटर 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 5000 आरपीएम पर 111 पीएस की पावर और 2000 से 3000 आरपीएम पर 200 एएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजनों में 6 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स मिलता है। वहीं कंपनी जल्द ही इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला वेरियंट लांच करने की तैयारी कर रही है। जिसे इस साल एएमटी फीचर के साथ लांच किया जा सकता है। इसकी कीमत नॉर्मल वेरियंट से 50-60 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
2 लाख तक महंगा हो सकत है बीएस-6 डीजल इंजन
5 of 5
Mahindra XUV300 disk brake
वहीं नया बीएस-6 इंजन आने के बाद महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। वहीं इसमें आने वाले डीजल की कीमत मौजूदा मॉडल से काफी ज्यादा हो सकती है। खबरं के मुताबिक बीएस-6 इंजन के साथ आने वाली एक्सयूवी 300 के पेट्रोल के मुकाबले डीजल इंजन की कीमत 2 लाख ज्यादा रखी जा सकती है। वहीं कंपनी अगगले साल तक इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लांच करेगी, जो सिंगल चार्ज पर 250 से 300 किमी की दूरी तय करेगी और 0 से 100 की रफ्तार पकड़ने में 11 सेकेंड का वक्त लेगी। वहीं इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा तक होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।