{"_id":"5ef8af93f0e0181d6c542e07","slug":"mg-hector-plus-launch-date-mg-hector-plus-features-mg-hector-plus-specifications-mg-hector-plus-6-seater-price-in-india-mg-hector-plus-7-seater-price-and-features-mg-hector-plus-suv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Hector Plus SUV को कंपनी ने वेबसाइट पर किया लिस्ट, तीन वेरिएंट्स में जुलाई में होगी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
MG Hector Plus SUV को कंपनी ने वेबसाइट पर किया लिस्ट, तीन वेरिएंट्स में जुलाई में होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
MG Hector Plus
- फोटो : For Representation Only
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) भारत में अगले महीने जुलाई के दूसरे हफ्ते में नई एसयूवी MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) को लॉन्च करेगी। एमजी मोटर इंडिया ने अब अपनी आनेवाली हेक्टर प्लस एसयूवी को कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन लिस्ट कर दिया है। एमजी ने हाल ही में यह भी घोषणा की कि उसने हालोल, गुजरात संयंत्र में हेक्टर प्लस का निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी ने हाल में हुए 2020 Auto Expo (ऑटो एक्सपो) में MG Hector Plus को प्रदर्शित किया था। भारतीय कार बाजार में लंबे समय से इस कार का इंतजार हो रहा है। यह कंपनी के सबसे पॉपुलर एसयूवी MG Hector का ज्याद स्पेशियस वर्जन है। नई हेक्टर प्लस ज्यादा सीट के ऑप्शन के साथ आएगी। बता दें कि एमजी मोटर चीन की SAIC के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश कंपनी है। आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स, इंजन स्पेशिफिकेशंस और कीमत के बारे में।
Trending Videos
Auto Expo 2020 MG Hector Plus-4
- फोटो : Social Media
3 वेरिएंट में होगी लॉन्च
नई हेक्टर प्लस ज्यादा सीट के ऑप्शन के साथ आएगी। जानकारी के मुताबिक MG हेक्टर प्लस 6 सीटर होगी और 3 वेरिएंट में पेश करेगी। इन वेरिएंट्स के नाम स्मार्ट, सुपर और शार्प हैं। इन वेरिएंट में 3 इंजन विकल्प 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड ऑटोमेटिक और 2.0-लीटर डीजल होंगे। इस एसयूवी को इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाना था, लेकिन महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। यह कंपनी के सबसे पॉपुलर एसयूवी MG Hector का ज्याद स्पेशियस वर्जन है।

Auto Expo 2020 MG Hector Plus-3
- फोटो : Social Media
केबिन में ज्यादा जगह
ऑटो एक्सपो में MG Hector Plus के 6-सीटर मॉडल को शोकेस किया गया था, जिसमें बीच की पंक्ति में दो कैप्टन सीट्स दिए गए थे। तीसरी पंक्ति की सीट पर बैठने के लिए इन दोनों सीटों को झुकाया जा सकता है। यह एसयूवी कस्टमाइजेबल (2+2+2/2+3+2) सिटिंग ऑप्शन के साथ आएगी। एमजी मोटर के मुताबिक नई हेक्टर में ज्यादा जगह मिलेगी। कंपनी के मुताबिक मौजूदा हेक्टर के मुकाबले हेक्टर प्लस की लंबाई 40 एमएम तक बढ़ाई गई है।

Auto Expo 2020 MG Hector Plus-1
- फोटो : Social Media
7-सीटर Hector Plus भी जल्द
MG Hector Plus के 6-सीटर मॉडल के अलावा कंपनी इस एसयूवी का 7-सीटर मॉडल भी लॉन्च करने वाली है, जिसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। 7 सीटर वर्जन में दूसरी पंक्ति में 60:40 स्प्लिट बेंच सीट मिलेगी।

Auto Expo 2020 MG Hector Plus-2
- फोटो : Social Media
मिलेंगे नए फीचर्स
हेक्टर प्लस में हेक्टर के मुकाबले नया इंटीरियर और एक्सटीरियर तो मिलेगा ही साथ ही नए हेडलैंप्स, फ्रंट लैंप्स, बंपर्स, रिअर टेललाइट डिजाइन और रिवाइज्ड स्किड फ्रंट भी मिलेंगे। कंपनी के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा का कहना है कि ऑटो एक्सपो 2020 में एमजी प्रोडक्ट्स को दर्शकों की तरफ से काफी सराहा गया था।