सब्सक्राइब करें

काम की खबर: दिल्ली में BS-6 गाड़ियों के PUC को लेकर नहीं है कोई उचित बंदोबस्त, यहां वहां भटक रहे हैं वाहन चालक

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 23 Nov 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
No proper arrangements for issuing PUC of BS-6 vehicles in Delhi Drivers are facing many problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम को लेकर दिल्ली सरकार काफी सख्त दिख रही है। इसी वजह से उसने Pollution Under Control certificate (PUC) का जांच अभियान चला रखा है। बिना वैध पीयूसी वाले वाहन चालकों का मोटा चालान काटा जा रहा है। शहर में BS-6 गाड़ियों की बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। वहीं दूसरी तरफ इन गाड़ियों का पीयूसी जारी करने को लेकर कोई उचित व्यवस्था नहीं हो रखी है। इस कारण वाहन चालकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनको प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के लिए मजबूरन इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने कहा है कि वे राष्ट्रीय राजधानी के किसी भी पीयूसी केंद्र पर अपने BS-6 गाड़ियों का प्रदूषण जांच करवा सकते हैं। इस बीच उसने इस बारे में भी बताया कि दिल्ली शहर में कुल 972 प्रदूषण जांच केंद्र हैं, जहां पर आसानी से BS-6 वाहनों की जांच कराई जा सकती है।

No proper arrangements for issuing PUC of BS-6 vehicles in Delhi Drivers are facing many problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हालांकि कई प्रदूषण जांच केंद्रों पर काम करने वाले लोगों ने कहा है कि बीएस 4 और बीएस 6 गाड़ियों में कई बदलाव आए हैं। ऐसे में प्रदूषण जांच करने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। उनके मुताबिक बीएस-6 गाड़ियों में प्रदूषण जांच करने के लिए किसी नए उपकरण की जरूरत नहीं होती है। प्रदूषण जांच करने के मानक अब बदल गए हैं। इस कारण प्रक्रिया काफी जटिल हो गई है, जिससे कई परेशानियों का सामना हमको करना पड़ रहा है।

No proper arrangements for issuing PUC of BS-6 vehicles in Delhi Drivers are facing many problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं कई प्रदूषण जांच केंद्रों पर कर्मियों को बीएस-6 गाड़ियों के प्रदूषण जांच करने की ट्रेनिंग नहीं दी गई है। इस कारण उन केंद्रों से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। हालांकि कनॉट प्लेस और मिंटो रोड पर स्थित कुछ केंद्र हैं जहां पर बीएस-छह गाड़ियों का पीयूसी जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
No proper arrangements for issuing PUC of BS-6 vehicles in Delhi Drivers are facing many problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

यहां भी संचालकों ने कहा कि बीएस-6 वाहनों में प्रदूषण जांच के लिए कोई नया उपकरण नहीं चाहिए, मगर कर्मियों को इन गाड़ियों के प्रदूषण की जांच करने का प्रशिक्षण नहीं दिया गया है जिस वजह से ज्यादातर स्थानों पर पीयूसी जारी नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
No proper arrangements for issuing PUC of BS-6 vehicles in Delhi Drivers are facing many problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस कारण BS-6 वाहन चालकों को पीयूसी को लेकर कई दिक्कतों का सामना शहर में करना पड़ रहा है। ऐसे में वो लोग सरकार से काफी नाखुश हैं और इस अपर्याप्त व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वैध पीयूसी ना होने पर आपको 10 हजार रुपये का चालान भरना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed