फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘जेम्स बॉन्ड’ की दीवानगी में खर्च किए लाखों, लेकिन 'वीआईपी' बनने के बाद भी नहीं हैं खुश

Fri, 26 Jul 2019 03:38 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 26 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
People spending lakhs on 0007 james bond and 0001 vip numbers for car registration
James bond 007 - फोटो : AmarUjala

अगर कार करोड़ों की हो और साथ में नंबर वीआईपी मिल जाए तो जलवा ही क्या। लोग गाड़ियां खरीदने में लाखों-करोड़ों खर्च कर देते हैं, वहीं ऐसी शानदार कारों के साथ नंबर भी यूनीक होना चाहिए। यही वजह है कि लोग वीआईपी नंबर खरीदने के लिए लाखों खर्च करने से गुरेज नहीं करते। गुजरात के राजकोट के गोविंदभाई ऐसे ही शख्स हैं, जिन्होंने अपनी कार पर वीआईपी नंबर के लिये लाखों रुपये खर्च कर दिये।


 

खरीदी GLC 220D 4MATIC SUV

People spending lakhs on 0007 james bond and 0001 vip numbers for car registration
Govindbhai Hansrajbhai Parsana - फोटो : TOI

गुजरात के राजकोट में पेशे से बिल्डर गोविंदभाई हंसराजभाई परसाना ने हाल ही में नई मर्सिडीज बेंच GLC 220D 4MATIC SUV खरीदी है, जिसकी कीमत 63 लाख रुपये है, वहीं उन्होंने अपनी इस कार के लिये खास नंबर खरीदा और नीलामी के दौरान उन्होंने 19 लाख रुपए की बोली लगा कर अपना पसंदीदा GL03 LB 0007 नंबर हासिल कर लिया। इसके साथ ही गोविंदभाई हंसराजभाई गुजरात के पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने खास नंबर प्लेट के लिये सबसे ज्यादा कीमत चुकाई है। असल में गोविंदभाई हंसराजभाई जेम्स बॉन्ड के फैन हैं और उन्हें 007 नंबर बेहद पसंद है। जिसके लिये उन्होंने 19 लाख रुपये खर्च करने से भी गुरेज नहीं किया।
 

सात नंबर भगवान गणेश का प्रतीक

People spending lakhs on 0007 james bond and 0001 vip numbers for car registration
GLC 220D 4MATIC SUV 2019 - फोटो : AmarUjala

वह कहते हैं कि 7 नंबर उनके लिये बेहद लकी है। वह बताते हैं कि गुजराती में सात नंबर भगवान गणेश का प्रतीक है। हालांकि भगवान गणेश समृद्धि के लिये जाने जाते हैं, लेकिन यहां गोविंदभाई हंसराजभाई को अपनी लकी नंबर पाने के लिये लाखों खर्च करने पड़ गए। हालांकि उन्हें इस बात का मलाल है कि वे अपनी नई कार पर सात नंबर को गुजराती में नहीं लिख सकते हैं, क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बने गुजरात के पहले व्यक्ति

People spending lakhs on 0007 james bond and 0001 vip numbers for car registration
James Bond - फोटो : google
इसके साथ ही गोविंदभाई हंसराजभाई गुजरात के पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने खास नंबर प्लेट के लिये सबसे ज्यादा कीमत चुकाई है। असल में गोविंदभाई हंसराजभाई जेम्स बॉन्ड के फैन हैं और उन्हें 007 नंबर बेहद पसंद है। जिसके लिये उन्होंने 19 लाख रुपये खर्च करने से भी गुरेज नहीं किया। वह कहते हैं कि 7 नंबर उनके लिये बेहद लकी है। वह बताते हैं कि गुजराती में 7 नंबर भगवान गणेश को दर्शाता है। हालांकि भगवान गणेश समृद्धि के लिये जाने जाते हैं, लेकिन यहां गोविंदभाई हंसराजभाई को अपनी लकी नंबर पाने के लिये लाखों खर्च करने पड़ गए। हालांकि उन्हें इस बात का मलाल है कि वे अपनी नई कार पर सात नंबर को गुजराती में नहीं लिख सकते हैं, क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है।  
 
विज्ञापन

8.53 लाख रुपये खर्च किए

People spending lakhs on 0007 james bond and 0001 vip numbers for car registration
Upendra Chudasama Range Rover - फोटो : AmarUjala

वहीं राजकोट के ही एक और नीलामीकर्ता उपेन्द्र ने भी हाल ही में रेंज रोवर खरीदी है, वहीं उन्होंने GJ 03 LB 0001 फैंसी नंबर के लिये 8.53 लाख रुपये खर्च कर दिए। उपेंद्र इससे पहले भी 0001 नंबर पाने के लिये लाखों खर्च कर चुके हैं। उनका कहना है कि यह नंबर उनके दिल के करीब है। इससे पहले उन्होंने अपनी एसयूवी पर यही नंबर पाने के लिये साढ़े तीन लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। अहमदाबाद में इस सीरीज के लिये जुलाई में क्लासिक नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने 0001 नंबर के लिये 6.71 लाख रुपये खर्च किए थे। अहमदाबाद आरटीओ के इतिहास में यह अब तक की सबसे ऊंची बोली है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed