फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय बांगड़ पर गाज गिरना तय, भरत अरुण बने रहेंगे टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच 

Fri, 26 Jul 2019 03:30 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 26 Jul 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
India's bowling coach Bharat Arun may retain his job, Sanjay Bangar under scanner
रवि शास्त्री और संजय बांगर - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के मौजूदा गेंदबाजी कोच भरत अरुण का पद पर बने रहना लगभग तय लग रहा है जबकि फील्डिंग कोच के लिए दक्षिण अफ्रीकी धुरंधर जोंटी रोड्स समेत कई दावेदारों के होने के बावजूद आर श्रीधर को तरजीह दिए जाने की संभावना है। 


 

India's bowling coach Bharat Arun may retain his job, Sanjay Bangar under scanner
भरत अरुण, रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय चयनकर्ता जब भारतीय टीम के लिए सहयोगी स्टाफ चुनेंगे तो बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की छुट्टी हो सकती है। तीनों को मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ आगामी वेस्टइंडीज दौरे के आखिर तक कार्यकाल में विस्तार मिला है। 

India's bowling coach Bharat Arun may retain his job, Sanjay Bangar under scanner
भरत अरुण - फोटो : twitter

इसके बाद नए सिरे से साक्षात्कार होंगे और सभी पदों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। कपिल देव की अध्यक्षता वाली नई क्रिकेट सलाहकार समिति मुख्य कोच के बारे में फैसला लेगी। चयनकर्ताओं को सहयोगी स्टाफ के लिए इंटरव्यू लेने को कहा गया है। करीबी सूत्रों की मानें तो अरुण का रहना तय है क्योंकि सभी फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India's bowling coach Bharat Arun may retain his job, Sanjay Bangar under scanner
भारत अरुण और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'पिछले 18 से 20 महीने से अरुण ने बहुत अच्छा काम किया है। मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण टेस्ट के लिए सर्वश्रेष्ठ है। मोहम्मद शमी फॉर्म में है और जसप्रीत बुमराह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका श्रेय अरुण को जाता है। चयनकर्ताओं के लिए उनकी जगह किसी और को तरजीह देना मुश्किल होगा।' 

विज्ञापन
India's bowling coach Bharat Arun may retain his job, Sanjay Bangar under scanner
भरत अरुण - फोटो : BCCI

बांगड़ के बारे में हालांकि ऐसा नहीं कहा जा सकता। कइयों का मानना है कि चार साल पद पर रहने के बावजूद वह मजबूत मध्यक्रम नहीं खड़ा कर सके। अधिकारी ने कहा, 'बांगड़ के आने से पहले भी रोहित शर्मा और विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी सफलता में बांगड़ का कोई योगदान नहीं है। उनका काम मध्यक्रम को मजबूत बनाना था और वर्ल्ड कप में हमने देखा कि वह इसमें बुरी तरह नाकाम रहे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed