फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली की कप्तानी पर सवालिया निशान लगाता ये रिकॉर्ड, बड़े मैचों में नहीं मिल रही जीत

Fri, 26 Jul 2019 02:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 26 Jul 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Team India Captain Virat Kohli bad records in ICC knockout Matches
विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया के कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार रन मशीन विराट कोहली, आईसीसी टेस्ट और वनडे रैंंकिंग में नंबर एक पर काबिज हैं। कप्तान के तौर पर मैच जीतने का भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है, लेकिन फिर भी वह भारत के नाकाम कप्तान सबित हो रहे हैं। कोहली अपनी कप्तानी में लगातार बड़े मुकाबलों में टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब हो रहे हैं। यह बात सही है कि उन्होंने अपने नेतृत्व में टीम में कई बदलाव लाए हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंटों में उनका रिकॉर्ड बतौर कप्तान बेहद ही निराशाजनक रहा है। आईसीसी के टूर्नामेंट में विराट की खराब कप्तानी का रिकॉर्ड उनके करियर पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। 



 
Team India Captain Virat Kohli bad records in ICC knockout Matches
विराट कोहली - फोटो : twitter

नॉकआउट मैचों में विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में तीन नॉकआउट मुकाबला खेलें हैं, जिसमें वो सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है और दो मैचों को गंवाया है। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में सेमीफाइनल जीता था, लेकिन फाइनल में वो पाकिस्तान के खिलाफ हार गई थी। वहीं वर्ल्ड कप 2019 में टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी।विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अबतक कोई भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है, ऐसे में उनकी कप्तानी पर भी खूब सवाल उठने लगे हैं।

 

Team India Captain Virat Kohli bad records in ICC knockout Matches
एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 16 में से 11 नॉकआउट मुकाबलों में जीत दिलाई थी और पांच में हार का सामना करना पड़ा था। सबसे ज्यादा टीम इंडिया को नॉकआउट मैच जिताने का रिकॉर्ड अजहरुद्दीन के नाम है। अजहर ने 14 नॉकआउट मुकाबले टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में जिताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India Captain Virat Kohli bad records in ICC knockout Matches
विराट कोहली - फोटो : social media

विश्व कप के सेमीफाइनल में हार के बाद खबरें आई थी कि टीम के कुछ खिलाड़ी विराट की कप्तानी से खुश नहीं हैं और उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग कर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच भी मतभेद की बातें सामने आईं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। विराट कोहली के पास अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में मौका होगा कि, वह अपने कप्तानी करियर पर लगे इस दाग को साफ कर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed