भारत-चीन तनाव के बीच शुक्रवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे तब हर कोई हैरान रह गया। पीएम मोदी के साथ में सीडीएस विपिन रावत और सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे भी मौजूद थे। करीब 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नीमू देश के सबसे मुश्किल जगहों में से एक है। यह इलाका सिंधु नदी के किनारे पर स्थित है। हालांकि, इस दौरान पीएम मोदी के काफिले में कई और भी योद्धा शामिल थे, जिन पर भारतीय सेना सालों से विश्वास करती आ रही है। ये वही साथी हैं जिन्होंने कश्मीर से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक के इलाकों में सेना के जवानों का साथ दिया है। हालांकि, आपका ध्यान इन योद्धाओं पर नहीं गया होगा। दरअसल ये योद्धा कोई और नहीं बल्कि वो खतरनाक कारें हैं, जो भारतीय सेना में सालों से अपना योगदान दे रही हैं। तो चलिए जानते हैं इन कारों के नाम।
{"_id":"5eff031ce90bce0f62639411","slug":"pm-narendra-modi-in-ladakh-accompanied-by-cds-bipin-rawat-and-army-chief-mm-naravane-but-this-convoy-also-included-6-dangerous-cars-which-have-been-supporting-the-indian-army-for-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के काफिले में इन 6 खतरनाक योद्धाओं पर नहीं गया लोगों का ध्यान, बिना इनके अधूरी है सारी तैयारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पीएम मोदी के काफिले में इन 6 खतरनाक योद्धाओं पर नहीं गया लोगों का ध्यान, बिना इनके अधूरी है सारी तैयारी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 03 Jul 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के काफिले में शामिल 6 खतरनाक योद्धा
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
Tata Safari Storme Army Edition
- फोटो : ANI
Tata Safari Storme Army Edition
इसमें पावर के लिए 2.2 लीटर का चार सिलिंडर वाला टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 154 BHP की मैक्सिमम ताकत और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 4X4 व्हील ड्राइव सेटिंग के साथ आती है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस तस्वीर में आप इस कार को देख सकते हैं।भारतीय सेना में इस कार का काफी इस्तेमाल होता है। इसका एक्सक्लूसिव वेरिएंट मैट ग्रीन आर्मी कलर में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Gypsy
- फोटो : Social Media
Maruti Suzuki Gypsy
पीएम मोदी के काफिले में शुक्रवार को Maruti Suzuki Gypsy भी शामिल थी। Maruti Gypsy ने भारतीय सेना का कश्मीर से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक के इलाकों में कई दशकों तक साथ निभाया है। इस कार की सिंपल डिजाइन ही इसे मुश्किल जगहों पर सबसे कामगर कार बनाता है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.3 लीटर का सिंगल सिलिंडर वाला टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 80 BHP की सर्वाधिक ताकत और 4500 आरपीएम पर 103 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 1985 में लॉन्च हुई थी और तब से अब तक में इस कार में कोई भी मॉडिफिकेशन्स नहीं किए गए हैं।Tata Sumo Army Edition
Tata Sumo Army Edition
- फोटो : Wikipedia/ Kunal Biswas
Tata Sumo Army Edition
Tata Sumo को भारतीय सेना में शुरुआती दौर में बतौर एंबुलेंस वाहन इस्तेमाल किया जाता था। इसमें करीब नौ लोग एक साथ बैठ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एलएसी पर तैनात सेना के बेड़े में टाटा सूमो भी शामिल है। इसमें 3.0-लीटर का CR4 डीजल इंजन दिया गया है, जो 85PS की मैक्सिमम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इसके ऑर्मी एडिशन में 4X4 व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
विज्ञापन
Hindustan Ambassador Indian Army
- फोटो : Social Media
कमेंट
कमेंट X