सब्सक्राइब करें

सालों तक बेफिक्र होकर चलाएं Royal Enfield की बाइक्स, कंपनी लाई ये खास वारंटी प्रोग्राम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 25 Dec 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield launched Extended Warranty & Extended Road Side Assistance Program called Ride Sure
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media

Royal Enfield अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लाई है। कंपनी ने अपनी बाइक्स के लिए एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम लेकर आई है। इस प्रोग्राम की खासियत यह है कि चार साल या 50 हजार किमी तक मोटरसाइकिल को बेफिक्र चला सकते हैं। कंपनी ने इस ऑफर का नाम Ride Sure दिया है।

Trending Videos
Royal Enfield launched Extended Warranty & Extended Road Side Assistance Program called Ride Sure
Royal Enfield classic 350 and 500 diecast scale model - फोटो : Amar Ujala

क्या है शर्त?

रॉयल एनफील्ड के इस ऑफर की खासियत यह है कि इसे कंपनी के किसी भी अधिकृत रॉयल एनफील्ड डीलरशिप या सर्विस सेंटर से खरीदा जा सकती है, लेकिन इसके लिए शर्त है कि ऑरिजनल वारंटी पीरियड के दौरान ही इसे खरीदा जाए। इस प्रोग्राम में मैकेनिकल पार्ट्स (नॉन वियर एंड टियर) शामिल होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield launched Extended Warranty & Extended Road Side Assistance Program called Ride Sure
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : royal enfield

ये पार्ट्स होंगे कवर

कंपनी के मुताबिक यह ऑफर Classic 350/500, Bullet 350/500 और Thunderbird 350/500 बाइक्स पर लागू होगा। हालंकि अभी यह स्ष्ट नहीं है कि हिमालयन या Interceptor/Continental GT 650 twins पर यह ऑफर मिलेगा या नहीं। इस प्रोग्राम में इंजन सिलेंडर हेड, फ्यूल टैंक, पुशरॉड किट, इंजन ब्लॉक एसेंबली, कार्बूरेटर, ऑल सेंसर ट्रांसमिशन, मेगनेटो कवर, सबफ्रेम, पिस्टन और कनेक्टिंग रॉड असेंबली, फ्यूल पाइप, फ्रेम असेंबली, थ्रॉटल बॉडी, कैम प्लेट, स्टार्टर मोटर, रिअर शॉकर, हाइड्रॉलिक टैपेट, ईसीयू, इंजन फ्लशर यूनिट, आरएच कवर, चेनसेट, फ्यूल इंजेक्टर, वॉल्व एंड वॉल्व मैकेनिज्म, फ्रंट फॉर्क असेंबली, फ्रंट एंड रिअर कैलीपर्स, क्रैंककेस, इंजन फास्नर्स, ऑयल कूलर, ऑयल पंप, हेडलैंप केसिंग और फ्यूल पंप पर मिलेगी।
 

Royal Enfield launched Extended Warranty & Extended Road Side Assistance Program called Ride Sure
Royal Enfield Bullet 350 launch - फोटो : FE

मिलेगी तीन प्रकार की वारंटी

प्रोडक्ट-सर्विस राइड श्योर बेसिक राइड श्योर बेसिक प्लस राइड श्योर प्रीमियम
दो से चार साल के लिए वारंटी एक्सटेंडेड हां हां हां
दूसरे, तीसरे और चौथे साल के लिए रोड साइड असिस्टेंस हां हां
सभी केबल्स, ब्रेक पैड्स और ब्रेक शू चार साल के लिए कवर हां

                 
 

विज्ञापन
Royal Enfield launched Extended Warranty & Extended Road Side Assistance Program called Ride Sure
रॉयल एनफील्ड 250cc बाइक - फोटो : Social

कैसे क्लेम करें एक्सटेंडेड वारंटी

  1. गारंटी वक्त में ही खरीदें राइड सेफ्टी एक्सटेंडेड वारंटी
  2. रॉयल एनफील्ड सर्विस सेंटर पर ही कराएं सर्विसेज
  3. वारंटी पीरियड में शामिल किसी पार्ट के खराब होने पर तीन दिन के भीतर नजदीकी सर्विस सेंटर को बताना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed