सब्सक्राइब करें

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड लाएगी 350cc की चार नई दमदार मोटरसाइकिलें, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 04:39 PM IST
सार

परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर चेन्नई स्थित दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) अगले कुछ वर्षों में अपने 350cc मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी।

विज्ञापन
Royal Enfield to launch 4 new 350cc motorcycle says media report royal enfield upcoming bikes india
royal enfield - फोटो : For Reference Only
परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर चेन्नई स्थित दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) अगले कुछ वर्षों में अपने 350cc मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। कंपनी 350cc की चार और पावरफुल मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में इस जानकारी का खुलासा हुआ है। कंपनी पिछले 12 महीने में पहले ही नई क्लासिक 350 और Meteor मोटरसाइकिल लॉन्च कर चुकी है। 


कंपनी की योजना के मुताबिक न्यू जेनरेशन Royal Enfield Bullet 350 (रॉयल एनफील्ड बुलेट 350) (J1B), RE Classic Bobber 350 (आरई क्लासिक बॉबर) (J1H), RE Hunter 350 (आरई हंटर 350) (J1C1) और Royal Enfield Scram 411 (रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411) (J1C2) मोटरसाइकिल को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में कई नाम को ट्रेडमार्क किया है। ऐसी खबरें हैं कि इन आनेवाली बाइक्स के लिए इन नामों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं आने वाली नई Royal Enfield 350cc बाइक्स के बारे में।
Trending Videos
Royal Enfield to launch 4 new 350cc motorcycle says media report royal enfield upcoming bikes india
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
RE Bullet 350
न्यू जेनरेशन रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो ऑल-न्यू क्लासिक 350 में इस्तेमाल किया गया है। इसके डिजाइन और मैकेनिज्म में अहम बदलाव किए जाएंगे। मॉडल में नया 350cc इंजन मिलेगा, जो 20.2 bhp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा है। RE Meteor 350 की तरह, नई RE Bullet 350 ट्रिपर नेविगेशन के साथ आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield to launch 4 new 350cc motorcycle says media report royal enfield upcoming bikes india
Royal Enfield Bikes New Model - फोटो : For Reference Only
RE Hunter 350
रिपोर्ट्स की मानें तो RE Meteor पर आधारित रोडस्टर का नाम RE Hunter 350 होगा। इसके ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स Meteor से लिए जाएंगे। हालांकि, इसका वजन Meteor से कम होगा और उसमें मिलने वाले कुछ फीचर्स इसमें मौजूद नहीं होंगे। लाइटवेट बॉडी के साथ, बाइक के हाई क्रूजिंग स्पीड में बेहतर संतुलन देने की उम्मीद है। हंटर 350 देश की सबसे किफायती रॉयल एनफील्ड बाइक होगी।
Royal Enfield to launch 4 new 350cc motorcycle says media report royal enfield upcoming bikes india
RE Scram 411 - फोटो : For Reference Only
RE Scram 411
रॉयल एनफील्ड Scram 411 नाम का इस्तेमाल आनेवाली Himalayan पर आधारित स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिल के लिए किया जा सकता है। यह एडवेंचर बाइक हिमालयन की तुलना में रोड पर ज्यादा फोकस करने वाली और सस्ती होगी। यह सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रिपर नेविगेशन के साथ आ सकती है। 
विज्ञापन
Royal Enfield to launch 4 new 350cc motorcycle says media report royal enfield upcoming bikes india
Royal Enfield Concept Bobber - फोटो : Royal Enfield (For Representation Only)
RE Classic 350 Bobber
आने वाली RE Bobber मोटरसाइकिल नई क्लासिक 350 पर आधारित होगी। बाइक में बॉबर-स्टाइल लंबा हैंडलबार, सिंगल सीट यूनिट और व्हाइट वॉल टायर होंगे। इसका डिजाइन और स्टाइल कॉन्सेप्ट KX 838 से प्रेरित हो सकता है, जिसे 2019 में पहली बार पेश किया गया था। बाइक में Meteor जैसी 20.2 bhp 350cc इंजन इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। RE Classic 350 Bobber चेन्नई स्थित बाइक निर्माता की सबसे महंगी और चौथी 350cc पेशकश होगी।

आनेवाली नई रॉयल एनफील्ड 350cc बाइक्स पर आधिकारिक डिटेल्स नजदीकी भविष्य में सामने आने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed