प्रसिद्ध फिल्म एक्टर सलमान खान ने अपनी दत्तक बहन अर्पिता खान को 2016 में बांजे अहिल शर्मा के जन्मदिन पर एक शानदार कार गिफ्ट की थी। सलमान ने BMW 730Ld M-Sport गिफ्ट की थी। मात्र 11,500 किमी चली 2016 मॉडल की यह कार बिक्री के लिए उपलब्ध है। इससे पहले सलमान ने नवंबर 2014 में अर्पिता की शादी पर 4 करोड़ रुपये की रॉल्स रॉयस फैंटम गिफ्ट की थी। गौरतलब है कि अर्पिता की शादी दिल्ली के व्यापारी आयुष शर्मा से हुई है।
आधी कीमत में मिल रही एक्टर सलमान खान की यह शानदार कार, आप भी हो सकते हैं खरीदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन अर्पिता को गिफ्ट की गई BMW 730Ld M-Sport कार बिक्री के लिये उपलब्ध है। यह कार प्रसिद्ध सेकेंड हैंड कार शोरूम बिग बॉयज टॉयज की वेबसाइट पर लिस्टेड है। अर्पिता इस कार के 75 लाख रुपये डिमांड कर रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह कार मात्र 11,500 किमी ही चली है और मात्र 3 साल पुरानी है। नई BMW 730Ld M-Sport की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 करोड़ रुपये है, जबकि इसकी ऑनरोड कीमत 1.6 करोड़ रुपये है।
सलमान खान और अर्पिता के परिजनों को कई बार इस कार में घूमते हुए स्पॉट किया जा चुका है। वहीं अर्पिता के कारोबारी पति आयुष शर्मा भी कई बार कार ड्राइव करते हुए स्पॉट हो चुके हैं। वहीं BMW 730Ld M-Sport कार BMW की टॉप-ऑफ-द-लाइन 7 सीरीज डीजल वेरिएंट है, जिसमें तमाम हाईटेक फीचर्स लगे हुए हैं।
हालांकि 7 सीरीज रखने वाले लोग कार की पिछली सीट पर बैठना पसंद करते हैं, लेकिन इस का ड्राइव करने का भी अपना अलग मजा है। इस कार में 3.0 लीटर का इन-लाइन 6 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो ट्विन टर्बो चार्जर के साथ आता है। यह इंदजन 4000 आरपीएम पर 265 बीएचपी की पावर और 2000 आरपीएम पर 620 एनएम का टॉर्क देता है।
खबरों के मुताबिक इस कार की रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन यह सिंगल ओनर कार है और सलमान खान के पिता सलीम खान के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस कार एम-स्पोर्ट बॉडी किट लगी है और इसमें कई फीचर ऐसे हैं, जो 7 सीरीज रेगुलर कार में नहीं मिलते हैं।