{"_id":"60e41f358ebc3e726369dadf","slug":"skoda-kushaq-2021-booking-in-india-skoda-kushaq-features-and-price-skoda-kushaq-specifications-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Kushaq: लॉन्चिंग से ही शानदार शुरुआत, एक हफ्ते में 2000 से ज्यादा बुकिंग, जानें खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Skoda Kushaq: लॉन्चिंग से ही शानदार शुरुआत, एक हफ्ते में 2000 से ज्यादा बुकिंग, जानें खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Skoda Kushaq
- फोटो : Skoda
Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने पिछले हफ्ते भारतीय कार बाजार में अपनी बहुप्रतिक्षित एसयूवी Kushaq (कुशाक) को लॉन्च किया गया था। ऐसा लगता है कि लॉन्चिंग के बाद से ही स्कोडा कुशाक के काफी शानदार शुरुआत की है। मिड-साइज सेगमेंट में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और Tata Harrier (टाटा हैरियर) को टक्कर देनेवाली इस एसयूवी को एक सप्ताह में ही 2,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई है। यह मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में की लोकप्रिय कारों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर सकती है। 'कुशाक' नाम का मतलब ही 'राजा' या 'सम्राट' होता है। लेकिन यह कार की अपनी क्षमताएं और परफॉर्मेंस होगी जो वास्तव में यह साबित करेगी कि यह अपने सेगमेंट में क्या स्थान हासिल करती है।
Trending Videos
skoda kushaq
- फोटो : skoda
लुक और डिजाइन
2021 Skoda Kushaq एसयूवी के बेहद खास फ्रंट लुक और बड़े बोनट की वजह से इसमें और Skoda SUV (स्कोडा एसयूवी) फैमिली की गाड़ियों के बीच काफी समानता है। नई Skoda Kushaq का लुक काफी बोल्ड और मॉडर्न है। इसके चौड़े ग्रिल में बहुत शानदार दोहरे स्लैट्स लगे हैं, फ्रेम और स्लैट्स, दोनों लीड क्रिस्टल से बने हैं और बेहद आकर्षक एलईडी रोशनी से तो उनकी खूबसूरती और निखर जाती है। दो- भागों में बंटे एलईडी हेडलाइट्स की बनावट पूरी तरह क्रिस्ट की है। इसका ऊपरी हिस्सा स्कोडा ग्रिल को छूता है, और इसमें लगे बेहद खूबसूरत ग्लास एलिमेंट्स एलईडी डिप्ड बीम, एलईडी हाई बीम और एल-आकार का एलईडी मॉड्यूल बनाते हैं, जो दिन में इस्तेमाल होने वाली लाइट्स और इंडिकेटर्स के लिए है। इसके नीचे एलईडी फॉग लाइट्स लगाए गए हैं। नक्काशीदार बंपर के ऊपरी हिस्से की बारीकियों को और बेहतर बनाया गया है जिसका रंग गाड़ी की बॉडी की तरह ही है, और इसमें अधिक चौड़े, क्रिस्टलीय, जालीदार एयर इनलेट लगे हैं। निचले हिस्से में बेहद मजबूत, एल्यूमीनियम फ्रंट स्पॉइलर लगाया गया है।

दमदार फीचर्स
नई कुशाक एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक काफी बड़ा और स्पेसियस केबिन मिलता है। जिसमें एक 10-इंच डिजिटल इंट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बहुत कुछ मिलता है। सेंट्रल एसी वेंट टचस्क्रीन के नीचे दी गई हैं, जिसके नीचे फेदर-टच एचवीएसी कंट्रोल मौजूद हैं। इसके साथ ही एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स, 6-स्पीकर और एक 50w सबवूफर, इंटरनल मेमोरी स्टोरेज, वायरलेस स्मार्टलिंक, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले, टाइप-सी यूएसबी पोर्ट और माय स्कोडा कनेक्ट एप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स
Kushaq के टॉप-स्पेक में 6-एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, और एक मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

Skoda Kushaq SUV Production
- फोटो : Skoda
इंजन और पावर
नई 2021 Skoda Kushaq कार दमदार पेट्रोल इंजन में मिलेगी। कार को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाना था। फिलहाल यह एसयूवी सिर्फ 1.0-लीटर इंजन के साथ लॉन्च हुई है। 1.5-लीटर TSI मोटर को जुलाई में उतारा जाएगा। दोनों इंजन को स्थानीय रूप से बनाया गया है। 1.0-लीटर 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 115 PS का पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। वहीं ज्यादा पावरफुल 1.5 लीटर TSI 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 150 PS का पावर और अधिकतम 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

2021 Skoda Kushaq
- फोटो : Skoda
कलर और कीमत
नई 2021 Skoda Kushaq को पांच कलर ऑप्शन- कैंडी व्हाइट, ब्रिलिएंट सिल्वर, कार्बन स्टील, हनी ऑरेंज, टॉर्नेडो रेड में पेश किया गया है। स्कोडा कुशाक के टॉप वेरिएंट में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। वहीं लोअर वेरिएंट्स में 16-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। नई 2021 कुशाक का ग्राउंड क्लीयरेंस 188 mm और और व्हीलबेस 2,651 mm है। कार निर्माता का दावा है कि यह इस सेगमेंट की कारों में सबसे ज्यादा है। इस कार की लंबाई 4,225 mm, चौड़ाई 1,760mm और ऊंचाई 1,612 mm है। इसमें 385 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसे 1,405 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। भारतीय बाजार में Skoda Kushaq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.60 लाख रुपये है।